Mumbai Metro के इस रूट पर ट्रायल रन के बाद युद्धस्तर पर चल रहा काम, 32 स्टेशन जोड़ेंगे शहर के दो छोर
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो रेल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) की पूरी कोशिश है कि तय समय में ट्रायल रन और दूसरी औपचारिकताएं पूरी की जा सके। मेट्रो लाइन 4 पर 22 सितंबर को ट्रायल रन पूरा किया गया है। अब उसके बाद दूसरी प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम हो रहा है। यह मेट्रो लाइन वाडला से कसारवडावली तक करीब 32.3 किलोमीटर लंबी है। इसमें 32 स्टेशन शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मुंबई के पूर्वी उपनगरों को पश्चिमी हिस्सों से जोड़ने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुंबई मेट्रो कम ही समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने का अहम रूट बनता जा रहा है। लाइन 4 के साथ-साथ इसका एक्सटेंशन लाइन 4A भी जोड़ा जाएगा, जिससे गाइमुख तक यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह परियोजना केवल परिवहन के लिहाज से ही नहीं, बल्कि मुंबई की रफ्तार और विकास के लिए भी मील का पत्थर मानी जा रही है।

Mumbai Metro की Line 4 में होंगी ये खासियत
⦁ 32.3 किमी लंबा कॉरिडोर
⦁ 32 स्टेशन, जिसमें प्रमुख जंक्शन शामिल
⦁ वाडला से कसारवडावली तक सीधा कनेक्शन
⦁ लाइन 4A से गाइमुख तक एक्सटेंशन
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: इस रूट पर जल्द शुरू होने वाले हैं 4 नए स्टेशन, मुंबई के आसपास रहनेवालों को मिलेगी राहत
हजारों यात्रियों के रोजाना बचेंगे घंटे
अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल रन का पहला चरण करीब 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर किया जाएगा, जिसमें चार स्टेशन शामिल होंगे। यह ट्रायल सफल होने के बाद धीरे-धीरे पूरे कॉरिडोर को शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। लाइन 4 के शुरू होने से ठाणे, मुलुंड, भांडुप, घाटकोपर और वाडला जैसे इलाकों के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा। अभी तक सड़क मार्ग से इस रूट की यात्रा करने में जाम में लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। इससे जिन यात्रियों को सड़क पर घंटों जाम में फंसना पड़ता है। अब मेट्रो की तेज और आरामदायक सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे यात्रियों का समय भी काफी बचेगा।
इसके अलावा यह प्रोजेक्ट सड़क यातायात पर दबाव कम करने में भी मदद करेगा मुंबई मेट्रो लाइन 4 को शहर के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इस लाइन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो बन रहा शहर की विरासत का भी रखवाला, इस स्टेशन पर शुरू की गई खास पहल












Click it and Unblock the Notifications