Mumbai Metro: मुलुंड में खराब AQI के लिए मेट्रो लाइन-4 जिम्मेदार? विधायक के बयान से बढ़ा बवाल

Mumbai Metro: इस वक्त मुंबई ही नहीं दिल्ली और देश के दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब की श्रेणी में हैं। मुंबई के मुलुंड का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 27 नवंबर को खराब श्रेणी में 286 तक पहुंच गया है। लगातार 3 दिनों तक हवा खराब रहने का ठीकरा स्थानीय BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने मेट्रो पर फोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्रो लाइन-4 के निर्माण कार्य के कारण हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक बिगड़ी है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि एलबीएस रोड के बड़े हिस्से पर कबाड़ और मलबा फेंका गया है। यह कोई डंपिंग यार्ड जैसी जगह बन गई है। इसकी वजह से पूरे वातावरण में धूल की बड़ी परत जमा हो गई है। हालांकि, उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार जल्द ही इस दिशा में कुछ बड़े कदम उठाने वाली है।

Mumbai Metro

'Mumbai Metro के निर्माण कार्य की वजह से प्रदूषण बढ़ा'

बीजेपी विधायक ने कहा कि 27 नवंबर को AQI बढ़ने के बाद की समीक्षा की गई थी। हमने पाया कि मेट्रो लाइन-4 के निर्माण से उठने वाली धूल और बिखरे पड़े मलबे ने वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, 'पिछले 4-5 महीनों से एलबीएस रोड पर कबाड़, सीमेंट-कंक्रीट के ब्लॉक, मिट्टी, रेत और मलबे के ढेर जमा हैं, जिनकी सफाई नहीं की गई है।' कोटेचा ने एमएमआरडीए इंजीनियरों और टी-वार्ड अधिकारियों के साथ एलबीएस रोड के 2 किमी लंबे हिस्से का निरीक्षण किया। यहां मेट्रो लाइन-4 का निर्माण चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई और ठाणे में कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? पहले स्टेज का काम पूरा, अब इतने दिनों का इंतजार बचा!

BJP MLA ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

बीजेपी विधायक ने कहा कि हमने लगभग 100 स्थानों पर टूटे हुए फुटपाथ, कचरे के ढेर देखे हैं। फेंके हुए लोहे के टुकड़े, मलबा और यहां तक कि सड़क किनारे डंप किए गए लाइट पोल भी पड़े हुए हैं। ठेकेदार की पूरी तरह से लापरवाही है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने बताया कि निरीक्षण किए गए आधे से अधिक स्थानों पर उचित बैरिकेडिंग नहीं थी। उन्होंने कहा, 'अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार फुटपाथ खोदता है, तब उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी उसी की होती है। सही बैरिकेडिंग अनिवार्य है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है।'

परियोजना के बजट आवंटन पर भी उठाए सवाल

बीजेपी विधायक कोटेचा ने परियोजना के लिए डीबी एंटरप्राइज़ को दिए गए 500 करोड़ रुपये के ठेके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े ठेके के बावजूद हाउसकीपिंग, मलबा हटाने या फुटपाथ बहाली पर कोई खर्च दिखाई नहीं देता। अभी तक 5 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं हुए हैं। विधायक ने यह भी कहा कि चल रहे निर्माण से उठने वाली सीमेंट की धूल सड़क डिवाइडर पर लगे पौधों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: मुंबई में सांस लेना हुआ मुश्किल, बढ़ते प्रदूषण से बढ़ी चिंता, कितना है आज AQI?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+