Mumbai Metro: लाइन-3 हुई डिजिटल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बाद अब वाई-फाई की सुविधा मिलेगी

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने यात्रियों के लिए एक और सुविधा शुरू की है। यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। एक्वा लाइन-3 के सभी स्टेशनों पर अब यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई सेवा उपलब्ध है। इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान बिना किसी रुकावट के इंटरनेट सुविधा देने की है। मेट्रो ऐप, सोशल मीडिया या ऑनलाइन जानकारी भी आसानी से एक्सेस कर सकें।

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस सुविधा को यात्रियों की सुविधा और डिजिटल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। लाइन-3 के स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई का उपयोग करके यात्री मेट्रोकनेक्ट3 ऐप (Metroconnect3 App) के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, अब टिकटिंग प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। यात्रियों को अब टिकट पाने के लिए मेट्रो काउंटर पर लंबी कतार में नहीं खड़ा होने पड़ेगा।

Mumbai Metro

Mumbai Metro में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

⦁ मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने व्हाट्सएप टिकटिंग सुविधा भी कुछ दिन पहले ही शुरू की है। इस नए विकल्प के जरिए यात्री अपने व्हाट्सएप नंबर से ही टिकट बुक कर सकते हैं। डिजिटल फॉर्म में उनके पास टिकट रहेगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन पर नहीं बनेगा बॉलीवुड-थीम मेकओवर प्रोजेक्ट रद्द, जानें क्यों हो रहा था विरोध

⦁ इसके अलावा, अब एक्वा लाइन पर यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। इससे लोगों को मेट्रो यात्रा के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करने में कोई रुकावट नहीं होगी। यह डिजिटल मेट्रो की दिशा में बहुत बड़ा कदम साबित होगा।

मुंबई मेट्रो को डिजिटल बनाना है उद्देश्य

मुंबई मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन या ऐप के माध्यम से सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा, विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहल डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। मुफ्त वाई-फाई और व्हाट्सएप टिकटिंग सुविधाओं से मेट्रो यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। साथ ही, पर्यावरण की दृष्टि से भी यह अच्छा विकल्प है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह की डिजिटल पहल मुंबई मेट्रो को और अधिक यात्रियों के लिए आकर्षक बनाएगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: अब घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेगा मेट्रो का टिकट, जानें कब और कैसे कर सकते हैं इस सुविधा का इस्तेमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+