Mumbai Metro: मुंबई के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस रूट पर मेट्रो शुरू होने की तारीख का हो गया ऐलान

Mumbai Metro: मुंबई के मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। दहिसर से भायंदर तक बनने वाली मेट्रो लाइन-9 (Dahisar-Bhayander Metro) का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल्द ही इस मार्ग पर मेट्रो परिचालन शुरू हो जाएगा। डिज़ाइन और सुरक्षा के लिहाज़ से इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसमेंट (ISA) पूरा हो गया है। इस मेट्रो कॉरिडोर को सुरक्षा प्रमाण पत्र मिल गया है और अब ट्रायल और निरीक्षण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में इस मेट्रो का पहला चरण शुरू किए जाने की संभावना है। दहिसर से मीरा रोड के बीच सड़क मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिहाज से मेट्रो बड़ी राहत साबित हो सकती है। मेट्रो शुरू होने के बाद इस रूट पर जाम और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

Mumbai Metro

Mumbai के उपनगरीय इलाकों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

- इस पूरी लाइन की लंबाई लगभग 23.5 किलोमीटर होगी और यह मुंबई के उपनगरीय इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।

- आईएसए (ISA) सर्टिफिकेशन के बाद अब रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) द्वारा पथ सुरक्षा परीक्षण किए जाएंगे। इन परीक्षणों के सफल होने पर अंतिम सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Water Cut: मुंबईकर जमा कर रख लें जरूरत का पानी, BMC ने इन इलाकों के लिए जारी किया है वाटर कट का अलर्ट

- इसके बाद लाइन को यात्रियों के लिए खोलने का मार्ग साफ हो जाएगा। पहला चरण दहिसर से काशीगांव तक लगभग 4.5 किलोमीटर का होगा।

Mumbai Metro की लाइन -9 पर होंगे 10 स्टेशन

मेट्रो लाइन-9, दहिसर-अंधेरी मेट्रो-2 और दहिसर-गुंदवली मेट्रो-7 से जुड़कर पूरे पश्चिम उपनगर को मीरा-भायंदर से जोड़ने वाला नेटवर्क तैयार करेगी। इस रूट पर कुल 10 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनसे लाखों यात्रियों को रोजमर्रा के सफर में राहत मिलेगी।

इस परियोजना पर कुल 6,600 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। दहिसर से मीरा रोड होते हुए भायंदर तक का यह कॉरिडोर पश्चिमी उपनगरों में कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। दहिसर-भायंदर के बीच लोगों को लोकल ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी काफी कम होगा। जल्द ही सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद इस मेट्रो मार्ग को जनता के लिए शुरू किए जाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: धुंध और धूल से घिरी मुंबई, बढ़ा मायानगरी में प्रदूषण, कितना है आज एयर क्वालिटी इंडेक्स?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+