Mumbai Metro: खुशखबरी, गोल्डन लाइन से जुड़ेगा मुंबई का CSMIA और नवी मुंबई एयरपोर्ट, होंगे 20 स्‍टेशन

Mumbai Metro: मुंबई के दो प्रमुख एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो सर्विस से जोड़ने संबंधी प्रोजेक्‍ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिडको) ने इस प्रस्तावित मेट्रो लाइन के लिए कंसल्टेंसी बोलियां आमंत्रित की हैं, जिससे उम्मीद है कि ये दोनों एयरपोर्ट जल्द ही मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण लाइन को 'मेट्रो-8' या 'गोल्डन लाइन' के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने जनवरी महीने में ही मेट्रो-8 प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तब बताया था कि इस एयरपोर्ट संपर्क मेट्रो के निर्माण पर करीब 22,862 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। यह प्रोजेक्‍ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें केंद्र और राज्य का 20-20 प्रतिशत, व शेष 60 प्रतिशत पीपीपी पार्टनर का योगदान होगा।

Mumbai Metro

मेट्रो की नई 'गोल्डन लाइन'

मुंबई में मेट्रो नेटवर्क लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और अब एक नई 'गोल्डन लाइन' भी चर्चा में है। ये लाइन कुल 34 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें 20 स्टेशन बनाए जाएंगे। खास बात ये है कि इनमें से 14 स्टेशन एलिवेटेड होंगे, यानी ऊपर ट्रैक पर, जबकि 6 स्टेशन जमीन के नीचे यानी अंडरग्राउंड होंगे। पूरी लाइन में करीब 9.25 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड रहेगा और बाकी 24.636 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगा।

कब एयरपोर्ट तक जाएगी गोल्‍डन मेट्रो?

आमतौर पर ऐसे प्रोजेक्ट पूरे होने में करीब 5 साल लगते हैं, लेकिन सरकार ने इसे सिर्फ 3 साल में पूरा करने का टारगेट दिया है-यानी काम तेज़ रफ्तार में होगा।

Mumbai Metro: देश का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क

अगर पूरे देश की बात करें, तो मुंबई में मुंबई मेट्रो का नेटवर्क दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा है। अप्रैल 2026 तक यहां करीब 100 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चल रही है। ये नेटवर्क शहर के लाखों लोगों को रोज़ाना तेज़, आरामदायक और मॉडर्न ट्रैवल का ऑप्शन देता है।

Mumbai Metro की कौन-कौन सी लाइनें चालू हैं?

इस समय मुंबई में ब्लू, येलो, रेड और एक्वा लाइन पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। इसके अलावा मेट्रो लाइन 9 और 2B के कुछ हिस्से भी यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है।

Mumbai Metro की टाइमिंग

मुंबई मेट्रो सुबह करीब 5:30 बजे से लेकर रात 11 या 11:30 बजे तक चलती है। अपनी टाइमिंग, सुविधा और ट्रैफिक से बचाने की वजह से ये शहर में लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। रोज़मर्रा की भागदौड़ में मेट्रो ने सफर को काफी आसान और भरोसेमंद बना दिया है। Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्री हो जाएं अलर्ट, इन रूट्स पर रहेगा मेगा ब्लॉक, देखें टाइम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+