Mumbai Metro: मेट्रो यात्रियों को मिली एक और सुविधा, अब Uber App से खरीद सकेंगे टिकट
Mumbai Metro: मुंबईवासियों के लिए मेट्रो सार्वजनिक परिवहन के लिए बड़ी सुविधा बन गई है। मेट्रो प्रशासन यात्रियों के लिए सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार नई सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसकी अगली कड़ी अब मेट्रो टिकट खरीदने की सुविधा है। मेट्रो यात्री उबर ऐप के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। उबर ने मुंबई में यह डिजिटल सुविधा लॉन्च की है। इसके तहत यात्री अब ऐप के ज़रिए सीधे मुंबई मेट्रो लाइन 1 (वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर) के टिकट खरीद सकेंगे।
ऐसा पहली बार है जब उबर ने मुंबई में यह फीचर शुरू किया है। इससे यात्रियों को लंबी लाइनों में लगने की झंझट से राहत मिलेगी। टिकट खरीदने की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। मेट्रो स्टेशन और टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए मेट्रो प्रशासन ने पहले ही वन टिकट ऐप जैसी सुविधा शुरू की है।

Mumbai Metro के यात्रियों के लिए उबर लेकर आई सुविधा
- उबर ने इससे पहले ऐप के जरिए टिकट बुक करने की यही सुविधा दिल्ली और चेन्नई में शुरू की थी, जहां इसे यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
- अब मुंबई में इस फीचर के आने से रोजाना हजारों मेट्रो यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। उबर ऐप पर मेट्रो टिकटिंग की सुविधा ओएनडीसी (ONDC) नेटवर्क और मुंबई मेट्रो वन के साथ साझेदारी में शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन हर दिन क्यों हो रही? यात्री लेट-लतीफी से हो रहे परेशान
- यह नई सुविधा खास तौर पर अंधेरी से घाटकोपर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
- इस रूट के यात्रियों को अब टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। उबर का कहना है कि यह फीचर यात्रियों को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम है।
UBER और ओएनडीसी ने मिलकर शुरू की है यह पहल
ओएनडीसी नेटवर्क के ज़रिए उबर ऐप से यह टिकट बुक किए जा सकेंगे। यह मेट्रो टिकटिंग की दिशा में भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के मजबूत होने की एक और कड़ी है। उबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर (कंज्यूमर ग्रोथ) शिव शैलेन्द्रन ने कहा, 'उबर ऐप पर मेट्रो टिकटिंग की शुरुआत से यात्रियों को अब कम इंतज़ार, कम परेशानी और यात्रा पर अधिक नियंत्रण मिलेगा।'
ओएनडीसी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन नायर ने कहा, 'दिल्ली और चेन्नई के बाद हमें मुंबई में यह फीचर लाकर खुशी हो रही है, जिससे सार्वजनिक परिवहन के लिए डिजिटल इकोसिस्टम और मज़बूत होगा।'
यह भी पढ़ें: Mumbai News: कब तक तैयार होगा बायकुला केबल ब्रिज? मुंबईकरों को इससे मिलेगी भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति












Click it and Unblock the Notifications