Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro: नए साल से पहले एक्वा लाइन के यात्रियों के लिए गुड न्यूज! रोजाना सफर करनेवालों के लिए ये सुविधा

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो शहरवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन का सुविधाजनक विकल्प बन रहा है। बहुत समय से यात्रियों की ओर से किराये में छूट की मांग की जा रही थी। अब मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) से रोजाना यात्रा करनेवाले यात्रियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) ने 28 नवंबर से आधिकारिक रूप से मेट्रो 3 का मासिक पास (Monthly Pass) जारी कर दिया है।

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो आरे-जेवीएलआर से लेकर कफ परेड तक रोजाना सफर करते हैं।मासिक पास सुविधा मेट्रो कनेक्ट-2 ऐप (Metro Connect-3 App) पर उपलब्ध है। यात्री इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मासिक पास खरीद सकते हैं।

Mumbai Metro

Aqua Line ने अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि

इस सुविधा के शुरू होने के साथ ही मुंबई मेट्रो की लाइन 3 देश की पहली ऐसी मेट्रो लाइन बन गई है, जो मोबाइल ऐप के जरिए मासिक पास उपलब्ध करा रही है। इससे यात्रियों को रोजाना टोकन खरीदने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, पेपर टिकट की जरूरत भी समाप्त हो जाएगी।

Mumbai Metro: मासिक पास पर मिलने वाली छूट के बारे में जानें

- एमएमआरसीएल (MMRCL) के मुताबिक, नियमित यात्रियों को मासिक पास पर खास छूट मिलेगी। अगर कोई यात्री महीने में 60 ट्रिप करता है तो उसे 15% की छूट मिलेगी।

- 45 ट्रिप करने पर यात्रियों को 10% की छूट मिलेगी।

- फिलहाल मेट्रो 3 के एकतरफा सफर का किराया 10 रुपये से 80 रुपये के बीच है। ऐसे में रोजाना आने-जाने वाले ऑफिस कर्मचारियों और स्टूडेंट्स के लिए मासिक पास काफी सस्ता और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई से दिल्ली का सफर 12 घंटे में कब होगा पूरा? 8 लेन एक्सप्रेसवे पर आ गया सबसे बड़ा अपडेट

मासिक पास बनाने की पूरी प्रक्रिया समझें यहां

- सबसे पहले Metro Connect-3 App डाउनलोड करें।

- गूगल अकाउंट से लॉगिन करें और अपनी जरूरी जानकारी भरें। अपना पहला यात्रा स्टेशन सेलेक्ट करें।

- मासिक पास या ट्रिप पास का विकल्प चुनें। UPI, कार्ड या अन्य डिजिटल पेमेंट के किसी तरीके से पेमेंट करें।

- पास तुरंत एक्टिव हो जाएगा। सफर के दौरान QR कोड स्कैन करके एंट्री और एग्ज़िट करें।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुं‍बईकर्स हो जाएं अलर्ट, इन प्रमुख लाइनों पर रहेगा मेगाब्लॉक,देखें प्रभावित ट्रेन लिस्‍ट

मुंबईकरों को मिलेगी बड़ी राहत

यह सुविधा न सिर्फ समय बचाएगी, बल्कि यात्रियों को पूरी तरह डिजिटल, आसान और टेंशन-फ्री यात्रा का अनुभव भी देगी। दिन भर की नौकरी, पढ़ाई या अन्य कामों के लिए रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए यह मासिक पास बड़ी राहत लेकर आया है। इससे जहां पैसे की बचत होगी, वहीं यात्रा भी काफी सहज हो जाएगी। रोज टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+