Mumbai Metro: मेट्रो-3 लाइन को मिलेगा अंडरग्राउंड पैदल यात्री कनेक्शन! जानिए किन रूट पर मिलेगाी ये सुविधा
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो-3 लाइन के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। जिसकी बदौलत यात्रियों को मेट्रो ट्रेन पकड़ने के लिए सड़कों पर धक्के नहीं खाने पड़ेगे क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि यात्री अंडरग्राउंड पैदल चल कर मेट्रो 3 रूट पर चलने वाली ट्रेनों को पकड़ सकेंगे।
दरअसल, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) और मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत, जेवीएलआर से कफ परेड तक की इस अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को बड़े कार्मशियल और रेजिडेंसियल कैंपस से जोड़ने के लिएअंडरग्राउंड पैदल मार्ग बनाए जाएंगे। BMC ने ऐसे आठ प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जिसमें पहले चरण में तीन स्टेशनों को यात्रियों के लिए सुलभ बनाया जाएगा।

BMC के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, MMRCL इन भूमिगत पैदल मार्गों का निर्माण करेगा। महालक्ष्मी रेसकोर्स पर सेंट्रल पार्क बनने के बाद, मुंबईकर और पर्यटक वहां आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए महालक्ष्मी रेसकोर्स से नेहरू साइंस सेंटर तक एक किलोमीटर से अधिक लंबा अंडग्राउंड पैदल मार्ग बनाया जाएगा।
इसी तर्ज पर, अन्य मेट्रो-3 स्टेशनों को भी भूमिगत पैदल मार्गों से जोड़ने पर जुलाई में BMC मुख्यालय में हुई बैठक में चर्चा हुई थी।
इस बैठक में BMC आयुक्त भूषण गगराणी, MMRCL की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे (अतिरिक्त प्रभार), नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता के साथ-साथ MMRDA और रेलवे के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में भूमिगत पैदल मार्गों को कैसे जोड़ा जाए और इसके लिए आवश्यक फ्लोर एरिया इंडेक्स (FAI) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके लिए मेट्रो-3 कॉरिडोर पर वर्ली, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और अंधेरी एमआईडीसी स्टेशनों को मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय परिसरों से जोड़ने के लिए भूमिगत पैदल मार्गों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। BMC ने इस प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है और अब इसे MMRCL को भेज दिया गया है। जिन बड़ी सोसाइटियों को मेट्रो कनेक्टिविटी चाहिए, उन्हें इसका खर्च MMRCL को देना होगा। कई बड़े डेवलपर्स ने भी इसमें रुचि दिखाई है और वे लागत वहन करने को तैयार हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह प्रस्ताव अब MMRCL के पास भेजा गया है। मेट्रो-3 लाइन से कनेक्टिविटी चाहने वाले बड़े आवासीय परिसरों को इन भूमिगत मार्गों के लिए MMRCL को भुगतान करना होगा। इस योजना में कई बड़े बिल्डरों ने भी रुचि दिखाई है और वे खर्च उठाने को तैयार हैं। इससे निवासियों के लिए मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications