Mumbai Metro 3: मुंबई को मिली पहले अंडरग्राउंड मेट्रो की सौगात, जानिए क्या है टाइमिंग, कितना लगेगा किराया

Mumbai Aqua Line: मुंबई को अंडरग्राउंड मेट्रो की एक नयी लाइन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मुंबई के एक्वा लाइन (Aqua Metro Line) के पहले चरण का शुभारंभ किया। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से आरे (Aarey) तक मुंबई मेट्रो लाइन 3; एक्वा लाइन सोमवार, 7 अक्टूबर से जनता के लिए खुल गई है।

शनिवार को इसके पहले चरण के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्वा लाइन पर सांताक्रूज स्टेशन (Santacruz Station) तक यात्रा की और वापस आए। इस दौरान उन्होंने छात्रों, महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों और शहर की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन के निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए मेट्रोकनेक्ट3 ऐप (MetroConnect3) का भी शुभारंभ किया।
यह भी देखें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 2A पर मची भगदड़, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी, वीडियो वायरल

Mumbai Aqua Metro

आरे कॉलोनी और बीकेसी के बीच 12.69 किलोमीटर लंबी यह मेट्रो लाइन 33.5 किलोमीटर लंबी कोलाबा-सीप्ज-आरे मेट्रो लाइन 3 का हिस्सा है, जिसे इस सप्ताह की शुरुआत में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) से अंतिम मंजूरी मिली।

मुंबई एक्वा लाइन के स्टेशन

बीकेसी (BKC) और आरे (Aarey) के बीच एक्वा मेट्रो लाइन में 10 मेट्रो स्टेशन हैं।

  1. बीकेसी BKC
  2. बांद्रा कॉलोनी Bandra Colony
  3. सांताक्रूज Santacruz
  4. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) टी1 Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport (CSMIA) T1
  5. सहार रोड Sahar Road
  6. सीएसएमआईए टी2 CSMIA T 2
  7. मरोल नाका Marol Naka
  8. अंधेरी Andheri
  9. सीप्ज़ SEEPZ
  10. आरे कॉलोनी जेवीएलआर (Aarey Colony JVLR) जो एकमात्र ग्रेड पर स्थित स्टेशन है

मुंबई एक्वा लाइन की समय सारणी (Mumbai Aqua Line Timings)
एक्वा लाइन मेट्रो सेवा 7 अक्टूबर; सोमवार को आरे जेवीएलआर स्टेशन और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स दोनों से सुबह 11 बजे शुरू होगी और आखिरी ट्रेन रात 8.30 बजे रवाना होगी। 8 अक्टूबर से, मुंबई मेट्रो 3 की नियमित सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 6.30 बजे से रात 10:30 बजे तक और रविवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी।

फ्रीक्वेंसी (Mumbai Aqua Line Frequency)

भीड़भाड़ वाले समय में: हर 6.5 मिनट
अन्य समय में: हर 15-20 मिनट

मुंबई मेट्रो 3 जो एक्वा लाइन के रूप में विकसित की जा रही है, आरे और बीकेसी के बीच 96 राउंड ट्रिप करेगी। इस लाइन के लिए 48 पायलट हैं जिनमें से 10 महिलाएं हैं। इस मेट्रो लाइन के जरिए अनुमानित दैनिक यात्री संख्या 4 लाख है।

कितना होगा किराया? (Mumbai Aqua Line Fares)

न्यूनतम किराया: रु 10
अधिकतम: रु 50

टिकट कैसे लें? (Mumbai Aqua Line Tickets)

एक्वा लाइन के लिए टिकट Metro Connect 3 ऐप के माध्यम से या स्टेशन पर बने काउंटरों से ख़रीदा जा सकता है।

मुंबई मेट्रो 3 के फायदे (Mumbai Aqua Line Metro Benefits)

मुंबई मेट्रो-3 के पहले चरण के कारण 6.5 लाख वाहन यात्राएं कम हो जाएंगी। इस रूट पर सड़कों पर यातायात में 35 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है। साथ ही इस लाइन के कारण लगभग 3.54 लाख लीटर ईंधन बचने की संभावना है।

कनेक्टिविटी

आरे-बीकेसी खंड छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 और 2 दोनों के साथ-साथ मरोल नाका स्टेशन पर घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो लाइन 1 को कनेक्टिविटी प्रदान करता है। जब आरे से कोलाबा तक दक्षिण मुंबई में पूरी तरह से चालू हो जाएगा, तो मेट्रो-3 प्रतिदिन लगभग 13 लाख यात्रियों को सेवा देगी, जिसमें ट्रेन की आवृत्ति लगभग तीन-चार मिनट होगी।

यह आठ कोचों की प्रत्येक रेक में लगभग 2,500 यात्रियों को ले जाएगी। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MSRCL) के अनुसार, पहले चरण में अनुमानित दैनिक सवारियां चार लाख होंगी। लाइन पर परिचालन गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि औसत चलने की गति 35 किमी प्रति घंटा होगी।
यह भी देखें: Vande Metro: भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी? कैसे बदल जाएगा इंटरसिटी यात्रा का अनुभव?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+