Mumbai Local Trains: मुंबई लोकल ट्रेन का 27 फरवरी का बड़ा अपडेट, इन दो लाइनों पर रहेगा 4 घंटे का मेगाब्लॉक

Mumbai Local Trains: मुंबई की लोकल ट्रेन मुंबईकर्स के आवागन का प्रमुख साधन है। ट्रैफिक जाम की समस्‍या से बचने और कम समय में अपने गंतव्‍य तक पहुंचने के लिए मुंबई में हर वर्ग कि लोग मुंबई लोकल ट्रेन को ही चुनते हैं। ये ही वजह है कि दिन हो या रात मुंबई की लोकल ट्रेनें यात्रियों से खचा-खचा भरी रहती हैं।

हर दिन लाखों की संख्‍या में यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली मुंंबई लोकल ट्रेन सेवाएं 27 फरवरी 2025 को दिन में सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, और नियमित शेड्यूल के अनुसार चलेगी लेकिन रात में कुछ घंटों के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं वो रूट जिन पर रात के समय मेगा ब्लॉक रहेगा।

Mumbai Local Trains

बता दें मुंबई लोकल ट्रेन सिस्टम, शहर के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन नेटवर्क है, जिसमें तीन मुख्य लाइनें शामिल हैं वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 फरवरी से सेंट्रल और हार्बर लाइन पर आने वाले आठ दिनों तक रा‍त के समय मेगाब्लॉक रहेगा। यानी इन दो लाइनों पर रात्रि में कुछ घंटे के लिए ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी।

मुंबई लोकल ट्रेन की किन लाइनों पर रहेगा मेगाब्लॉक

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये मेगाब्लॉक 26 फरवरी से आगामी 7 फरवरी तक मुंबई लोकल ट्रेन की सेंट्रल और हार्बल लाइन पर रहेगा। 26 फरवरी को जारी की जानकारी के अनुसार ये मेगा ब्लॉक पूरे आठ दिनों तक इन दो लाइनों पर रात में कुछ घंटों तक रहेगा।

7 मार्च तक रहेगा मेगा ब्लॉक

रेलवे द्वारा 26 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक सेंट्रल और हार्बर लाइन पर 8 दिन का रात्रि मेगाब्लॉक किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान कुछ विशेष अनुभागों में रेल सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा।

इस रूट पर रात में 4 घंटे का रहेगा मेगाब्लॉक

ये मेगाब्लॉक सीएसएमटी और बायकुला के बीच अप फास्ट लाइन पर रात के 00:30 से सुबह 04:30 बजे तक रहेगा। यानी आगामी 7 मार्च 2025 तक सीएसएमटी और बायकुला के बीच अप फास्ट लाइन पर रात के चार घंटे मेगा ब्लॉक रहेगा।

ऐसे में मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों को सलाह दी गई है कि इस मेगाब्लॉक के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस सूचना को ध्यान में रखें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्टेशन या रेलवे की वेबसाइट को चेक कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+