Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने आखिर क्‍यों 800 कार्यालयों को लिखा लेटर?

Mumbai Local Train: मुंबई में लोकल ट्रेनों में भीड़ की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। पिछले महीने मुंब्रा स्टेशन के पास हुई एक दुर्घटना में कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। नौकरी और व्यवसाय के लिए देशभर से लोग रोज़ाना मुंबई आते हैं। बढ़ती जनसंख्या का सीधा असर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा पर पड़ रहा है। मुंबई लोकल ट्रेन में भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने दो बड़ी अहम पहल की है।

बता दें वर्तमान में मध्य रेलवे रोज़ाना 1,810 लोकल ट्रेनें चलाती है, जिनसे प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे के लाख प्रयासों के बावजूद मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की अत्‍यधिक संख्‍या होने के कारण भीड़ कम नहीं हो रही। वहीं अब रेलवे प्रशासन ट्रेनों मेें भीड़ को कम करने के लिए अनोखा प्रयास किया है।

Mumbai Local Train

रेलवे प्रशासन ने मुंबई के 800 कार्यालयों को पत्र लिखकर किया ये गुजारिश

भीड़ कम करने के उद्देश्य से मध्य रेलवे प्रशासन ने 800 से अधिक कार्यालयों को पत्र लिखकर उनके कार्यालयों समय बदलने का अनुरोध किया है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यदि कार्यालय अपने समय में बदलाव करते हैं तो ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की घटनाओं में भी कमी आएगी।याद रहे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और ठाणे के बीच स्थित सरकारी और निजी कार्यालयों के समय में तालमेल न होने के कारण पीक ऑवर्स में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है।

mumbai local train

सेंट्रल रेलवे ने शुरू की डिजिटल इंडिकेटर्स में नई व्यवस्था

इसके अलावा मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और समय की अनिश्चितता को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने डिजिटल इंडिकेटर्स में एक नई व्यवस्था शुरू की है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों के आने का सही समय और अगला स्टेशन की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

अब से, हर डिजिटल इंडिकेटर पर न केवल अगला स्टेशन का नाम और ट्रेन का अंतिम स्टेशन दिखाया जाएगा, बल्कि ट्रेन कब स्टेशन पर पहुंचेगी, इसकी अनुमानित समय की भी जानकारी दी जाएगी। इस नई प्रणाली का परीक्षण कुछ दिनों पहले ही शुरू किया गया था, और अब इसे १०० लोकल ट्रेनों में लागू किया गया है। इससे लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।

यात्रियों को सही समय पर सही जानकारी मिल सकेगी

गैरमौजूदगी या खराबी के कारण कई बार ये इंडिकेटर्स बंद हो जाते हैं, जिससे यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पाती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इंडिकेटर्स में सुधार किया है, ताकि यात्रियों को सही समय पर सही जानकारी मिल सके।

यह सुविधा सभी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, और अब यात्रियों को ट्रेन का समय जानने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। उम्मीद है कि यह कदम यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा और भीड़भाड़ वाले समय में यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी आसान तरीके से मिल सकेगी।

मुंबई लोकल ट्रेनों में भीड़ के चलते 6 महीने में हो चुकी है इतनी मौतें

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय के अनुसार, 1 जनवरी से 31 मई 2025 के बीच लोकल ट्रेनों में यात्रा करते समय 922 लोगों की मृत्यु हुई। इनमें से 210 लोग चलती ट्रेन से गिरकर मारे गए, जबकि बाकी 712 लोगों की मौत पटरी पार करते समय या अन्य कारणों से हुई। सबसे ज़्यादा 50 मौतें कल्याण स्टेशन पर, 22 ठाणे में और 19 कुर्ला स्टेशन पर दर्ज की गईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+