Mumbai Local Train: मुंबईकरों के लिए आ गई खुशखबरी, पीक आवर्स में इन रूट पर ट्रेन के लिए नहीं करना होगा इंतजार
Mumbai Local: मुंबईकरों के लिए आज भी सार्वजनिक परिवहन का लोकप्रिय विकल्प लोकल ट्रेन ही है। मेट्रो और सड़क ट्रांसपोर्ट की सुविधा होने के बाद भी लोकल ही बजट में आने वाला विकल्प है। पीक आवर्स में लोकल रूट पर यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने शहरवासियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। पीक आवर में भारी भीड़ और यात्रियों के दबाव को देखते हुए कुछ रूट पर ट्रेन का परिचालन बढ़ाने का फैसला किया गया है।
वेस्टर्न रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिम, मध्य और हार्बर-तीनों ही लाइनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। इन तीन रूट पर आम रूट से ज्यादा भीड़ रहती है और इसे देखते हुए यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

Mumbai Local की 3 रूट पर बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की संख्या
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में रोज़ाना लगभग 70 लाख से ज़्यादा यात्री लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं। सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 5 बजे से 9 बजे के बीच डिब्बों में इतनी भीड़ होती है कि यात्री सफर करने में परेशान हो जाते हैं। इसी को देखते हुए पश्चिम रेलवे, सेंट्रल रेलवे और हार्बर लाइन पर अतिरिक्त ट्रेन सेट्स शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Monorail: 20 सितंबर से बंद हो रही मुंंबई मोनोरेल, हजारों यात्रियों के लिए क्या है प्लान?
Mumbai Local की 3 प्रमुख रूट पर होंगे ये बदलाव
⦁ अतिरिक्त सेवाएं: अगले कुछ हफ्तों में पीक ऑवर के दौरान हर लाइन पर प्रतिदिन 20-25 ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी।
⦁ कम इंतज़ार: इससे लोगों को भीड़-भाड़ वाले घंटों में ट्रेन का कम देर के लिए इंतजार करना होगा। ट्रेन के बीच का अंतराल घटाकर औसतन 3 से 4 मिनट किया जाएगा, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी।
⦁ आरामदायक सफर: नई सेवाओं में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (AC और नॉन-AC) जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को ज्यादा जगह और आराम मिल सके।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! 33.5 किमी. लंबे मेट्रो रूट यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई लोकल को यात्रियों के लिए और सुविधाजनक बनाना उद्देश्य
रेलवे ने बताया कि मुंबई लोकल को नई तकनीक से लैस कर इसे आवाजाही का सुगम विकल्प बनाना उद्देश्य है। ये नई सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी और यात्रियों को ट्रेन शेड्यूल में होने वाले बदलाव की जानकारी मोबाइल ऐप और स्टेशन डिसप्ले बोर्ड के जरिए दी जाएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब ₹23,487 करोड़ होगी।












Click it and Unblock the Notifications