Mumbai Local train: मुंबई में पश्चिम रेलवे के इन 12 स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी मेट्रो जैसी सुविधा

Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के सफर को आसान और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे प्रशासन बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पश्चिम रेलवे मुंबई के लोकल स्टेशनों पर मेट्रो जैसी
कंट्रोल्ड एंट्री सिस्टम (Controlled Entry System) की व्‍यवस्‍था करवाने जा रहा है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत पश्चिम रेलवे लाइन के 12 स्टेशनों पर पर इसकी शुरूआत की जा रही है।

पायलट प्रोजेक्‍ट के लिए चुने गए स्टेशनों में बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, अंधेरी और गुजरात डिवीजन के नौ अन्य स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से उनके हाई फुटफॉल और महत्व के आधार पर चुना गया है।

Mumbai local train

रेलवे की इस पहल का उद्देश्‍य 150 साल से भी पुरानी लोकल ट्रेन प्रणाली का आधुनिकीकरण करना है, ताकि इसे और अधिक कुशल बनाया जा सके और वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सके। इसका लक्ष्‍य रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को कम करना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। मेट्रो सिस्टम के प्रवेश और कंट्रोल सिस्‍टम की नकल करके यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

मेट्रो-सिस्‍टम स्‍टाइल से लोकट ट्रेन यात्रा में होगा सुधार

इस नए सिस्टम के तहत यात्रियों को मेट्रो सिस्‍टम की तरह प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने के लिए बताए गए मार्ग पर जाना होगा। इन मार्ग में टिकट और सुरक्षा की जांच शामिल होगी, जिसका उद्देश्य यात्रा को अधिक समन्वित और आरामदायक बनाना है।

रेलवे ने सुझाव मांगे हैं

रेलवे बोर्ड ने देश भर के विभिन्न रेलवे ज़ोन से संभावित स्टेशनों के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके शुरू होने के बाद स्‍टेशन के एंट्री गेट पर कम अराजकता, अधिक सख्त टिकट और सुरक्षा जांच, कम भीड़ और किराया चोरी पर नियंत्रण लगने की उम्‍मीद है।

मेट्रो सिस्‍टम लागू होने से क्‍या-क्‍या होगा फायदा

रेलवे स्टेशनों पर मौजूदा व्‍यवस्‍था की मेट्रो सिस्टम यात्रियों का मैनेजमेंट अच्‍छे से करता है और भीड़भाड़ को कंट्रोल करता है। मेट्रो स्टेशनों पर टिकट काउंटर और प्लेटफ़ॉर्म के लिए अलग-अलग क्षेत्र हैं, जिससे प्रवेश और निकास आसान हो जाता है। इतना ही नहीं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर पूरी तरह से कंट्रोल हो जाएगा।

इसके अलावा मुंबई के कुछ स्टेशनों पर एलिवेटेड स्ट्रक्चर या डेक का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन डेक पर टिकट खरीदने, सुरक्षा जांच और नियंत्रित प्रवेश की सुविधाएं होंगी। NHSRCL ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट के लिए 300 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+