Mumbai local train: मुंंबई लोकल की लेट-ततीफी होगी खत्म, समय पर चलेंगी ट्रेने, रेलवे ने पूरा किया प्रोजेक्ट
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन से लाखों यात्री इन ट्रेनों से यात्रा करते हैं, लेकिन अक्सर समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी होती है। ट्रेन के देर होने से यात्रियों को अक्सर दफ्तर पहुंचने में देरी होती है, जिससे उन्हें 'लेटमार्क' का सामना करना पड़ता है। मुंबई के लगभग 90% लोग अपने दिन की योजना लोकल ट्रेन के शेड्यूल के अनुसार ही बनाते हैं।
हालांकि, अब मुंबईकरों को इस समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। सेंटल रेलवे ने एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरी कर लिया है, जिससे ट्रेनों की लेट-लतीफी में सुधार होगा।

दरअसल, कर्जत स्टेशन और यार्ड के रीमॉडलिंग का काम पूरा हो गया है, जहां अब आधुनिक रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) प्रणाली लागू की गई है। ये प्रोजेक्ट लगभग 30 वर्षों से लंबित थी और इसे ₹74.53 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है।
इस प्रोजेक्ट से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से खोपोली और पनवेल होते हुए कर्जत की ओर जाने वाली 88 लोकल ट्रेनों और 100 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट का सुधार होगा। इससे मुंबई के यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक पहुँचने में कम समय लगेगा।
मध्य रेलवे ने यार्ड रीमॉडलिंग के लिए दस से अधिक दोपहर के ब्लॉक और 11 एवं 12 तारीख को 15 घंटे से अधिक का मेगाब्लॉक लिया था। इस काम के पूरा होने से यार्ड की क्षमता में 25% की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही, कर्जत-पळसदरी के बीच एक नया चौथा मार्ग भी तैयार हो गया है, जिससे खोपोली-पनवेल से पुणे की ओर जाने वाली मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों को अब कर्जत के रास्ते जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
परियोजना के तहत 487 रूट, 46 मुख्य सिग्नल और 39 शंट सिग्नल बदले गए हैं। सुरक्षा के लिए डुअल डिटेक्शन सिस्टम स्थापित किया गया है और कर्जत-भिवपुरी के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग शुरू की गई है। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इफ्ट्रॉनिक्स डेटा लॉगर भी लगाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, 8 पुलों का विस्तार किया गया है, 2 फुटओवर ब्रिज का विस्तार हुआ है, और 4.9 किलोमीटर नया ट्रैक जोड़ा गया है। 9 ट्रैक किलोमीटर की नई ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) वायरिंग की गई है, 350 मास्ट लगाए गए हैं, और पूरे यार्ड का विद्युतीकरण किया गया है। 20 नए टर्नआउट स्थापित किए गए हैं और 8 पुराने टर्नआउट हटाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications