Mumbai Local train: लोकल के लिए इस स्टेशन पर फिर दिखा जनसैलाब, सामने आया डरा देने वाला Video
Mumbai Local train: मुंबई की लोकल ट्रेनें जो देश की आर्थिक राजधानी की लाइफ लाइन कही जाती है। अब वा यात्रियों के लिए संघर्ष और डर का पर्याय बनती जा रही हैं। घाटकोपर रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर हाल ही में जो नजारा देखने को मिला, उसने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारी भीड़, धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति साफ देखी जा सकती है। यात्रियों के चेहरों पर दहशत और बेबसी झलकती है, मानो सांस लेने की भी जगह न हो। प्लेटफॉर्म से लेकर एस्केलेटर तक हर जगह मानवीय सैलाब दिखाई दे रहा है।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और इन्हें देखकर आपको भी दहशत हो सकती है। मुंबई की लोकल ट्रेन अपनी भीड़ के लिए जानी जाती है और यह भीड़ कभी-कभी खतरनाक हो सकती है, जैसा कि हाल की घटनाओं में देखा गया है।
वीडियो में दिखा भयावह मंजर
घाटको स्टेशन के वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेशन पर भारी भीड़ है। इस भीड़ में लोग सांस लेने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।कुछ यात्री मेट्रो में जाने के लिए एस्केलेटर का उपयोग कर रहे हैं। इतनी भीड़ में जरा भी धक्का-मुक्की होती है जो ये जानलेवा घटना हो सकती थी। अगर एक भी यात्री गिर जाता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
वीडियो देख भड़के लोग, बोले- जीना है या नहीं?"
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह स्थिति असहनीय है और इसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है। साथ ही, यात्रियों ने कई स्टेशनों पर ऐसी ही स्थिति की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द इसके प्रबंधन की मांग की है। एक ने कहा, "अरे, यह रोज की बात हो गई है, इसे देखकर लगता है कि मुंबईकरों को जीना है या नहीं?" "सरकार और रेलवे केवल वादे करते हैं, जमीन पर कुछ नहीं बदला।"
पहले वायरल हुआ था ये वीडियो
ऐसे ही कुछ दिन पहले घाटकोपर का एक और वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसमें घाटकोपर स्टेशन पर पुरुष चलती ट्रेन से जबरदस्ती धक्का देते और कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं और दूसरों को जबरदस्ती धक्का देते हुए देखा जा सकता है।
Mumbai local train: खचाखच यात्रियों से भरी ट्रेन में जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्साठाणे हादसे ने दी चेतावनी, लेकिन हालात जस के तस
याद रहे कुछ दिन पहले ठाणे स्टेशन पर हुए हादसे में 13 लोगों की मौत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। घाटकोपर पर जो स्थिति बनी, अगर एक भी व्यक्ति गिरता, तो हालात और भयावह हो सकते थे।
क्या है समाधान?
- पीक ऑवर्स में ट्रेनें बढ़ाना
- स्टेशन का इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करना
- लोकल और मेट्रो के बीच बेहतर समन्वय
- भीड़ नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग
- यात्रियों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता












Click it and Unblock the Notifications