Mumbai Local Train: डोंबिवली में पटरी से उतरी ट्रेन, नवी मुंबई में लिफ्ट में फंसे 4 लोग, मचा हड़कंप

Mumbai Local: सोमवार 20 अप्रैल को सुबह, डोंबिवली रेलवे स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन का रैक पटरी से उतर गया जिसकी वजह से कुछ देर के लिए स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि ये घटना सुबह 8:09 बजे के आस-पास की है हालांकि राहत की बात ये है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिसकी वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस वजह से स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, यह लोकल रैक ठाणे के कल्वा कार शेड से कल्याण की ओर जा रहा था, तभी ये पटरी से उतर गया। इस घटना ने मुंबई में सुबह की रेलवे सेवाओं को बाधित कर दिया। 'अप लाइन' पर चलने वाली कम से कम तीन लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पटरी से उतरे रैक को हटाने और लोकल ट्रेन संचालन को सामान्य करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

Mumbai Local

जहां डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर ये घटना घटी वहीं दूसरी ओर नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की लिफ्ट अचानक गिर गई, जिससे लिफ्ट के अंदर चार यात्री उसमें फंस गए, हालांकि रेलवे प्रशासन और आपातकालीन टीम ने तेजी उन चारों को बाहर निकाल लिया और सभी सुरक्षित हैं।

मुंबई की लाइफलाइन है लोकल ट्रेन

गौरतलब है कि Mumbai Suburban Railway को मुंबई की लाइफलाइन कहा जाता है। यह सिर्फ एक ट्रेन सिस्टम नहीं, बल्कि मुंबई शहर की धड़कन है। रोज़ लाखों लोग इसी के सहारे अपने काम, पढ़ाई और जिंदगी को आगे बढ़ाते हैं।

दुनिया का सबसे व्यस्त उपनगरीय रेल नेटवर्क है मुंबई लोकल

मुंबई लोकल दुनिया के सबसे व्यस्त उपनगरीय रेल नेटवर्क में गिनी जाती है। रोज़ाना करीब 70-80 लाख यात्री इसमें सफर करते हैं। इसकी निम्नलिखित तीन मुख्य लाइनें हैं जो कि पूरे महानगर और आसपास के इलाकों को जोड़ती हैं।

  • वेस्टर्न लाइन (Western Line)
  • सेंट्रल लाइन (Central Line)
  • हार्बर लाइन (Harbour Line)

इसमें जनरल डिब्बों के अलावा महिलाओं के लिए अलग कोच, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष डिब्बे भी होते हैं तो वहीं अब कई ट्रेनों में डिजिटल डिस्प्ले, ऑटोमेटिक डोर्स (कुछ नई रेक में) और मोबाइल ऐप के जरिए टाइमिंग की जानकारी भी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+