Mumbai Local train: सेंट्रल रेलवे की फास्ट लाइन लोकल ट्रेन सर्विस क्‍या रहेगी प्रभावित? जानें हर अपडेट

Mumbai Local train: मुंबई में सोमवार रात कुर्ला और सायन रेलवे स्टेशनों के बीच ओवरहेड तार टूटने से मध्य रेलवे (सीआर) की मेन लाइन पर लोकल ट्रेन की तेज सेवाएं प्रभावित हुईं। आसनगांव से मुंबई सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन के एक पैंटोग्राफ के साथ 'अप फास्ट छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस या सीएसएमटी-बाउंड लाइन पर ओवरहेड तार रात लगभग 10.10 बजे टूट गया।

इसके चलते सेंट्रल रेलवे मुंबई-सीएसएमटी की ओर जाने वाली तेज लाइन सेवाओं को धीमी लाइन पर मोड़ दिया गया। आइए जानते हैं क्‍या 24 जून को क्‍या लाेकल ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित?

Mumbai Local train

सेंटल रेलवे के प्रवक्‍ता ने बताया इस व्‍यवधान के चलते मुंबई-सीएसएमटी की ओर जाने वाली तेज लाइन सेवाओं को धीमी लाइन पर मोड़ दिया गया। उन्‍होंने बताया मरम्मत का काम जारी है। सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ओवरहेड तार टूटने से यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकल ट्रेन सर्विस क्‍या रहेगी प्रभावित?

हालांकि सेंट्रल रेलवे ने 24 जून को इस अवरोध के चलते किसी भी लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के बारे में कोई भी घोषणा नहीं की है। सेंट्रल रेलवे ने इस घटना के कारण मुंबई-सीएसएमटी की ओर जाने वाली तेज लाइन सेवाओं को धीमी लाइन पर डायवर्ट कर दिया गया था लेकिन मंगलवार को ट्रेन सेवाएं आपने निर्धारित समय और रूट पर चलने की पूरी संभावना है।

लोकल ट्रेन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए शुरू किया गया ये काम

वहीं लोकल ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेंट्रल रेलवे और पश्चिम रेलवे ने अब मोटरमन केबिन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में, मध्य रेलवे की 25 लोकल ट्रेनों में 50 सीसीटीवी सिस्टम लगाए गए हैं. 15 और लोकल ट्रेनों के लिए 30 सिस्टम का ऑर्डर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, एक लोकल में दो मोटरमन केबिन के लिए लगभग 1.24 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है. पश्चिम रेलवे की 26 लोकल ट्रेनों में भी यह सिस्टम लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+