Mumbai local train: ट्रेन हादसे में 26 हजार से अधिक मौते, मुआवजा कितनों को मिला? हैरान कर देगा आंकड़ा

Mumbai local train: पिछले दस वर्षों में, मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करते समय करते समय हजारों लोगोें की जान चली गई। लोकल ट्रेनों में इन मौतों का एक बड़ा कारण यात्रियों द्वारा चलती ट्रेनों में चढ़ने या उतरने की कोशिश में गिरने से होता है। कई बार यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाली जगह में गिर जाते हैं। अत्यधिक भीड़ भी एक मुख्य कारण है।

9 जून 205 को, मुंब्रा स्टेशन के पास दो भरी हुई ट्रेनों के एक-दूसरे को पार करते समय पांच लोगों की मौत हो गई थी, क्योंकि ये यात्री ट्रेन में भीड़ के चहते ट्रेन के पायदान पर लटके हुए थे और बगल की पटरी पर ट्रेन के रफ्तार में आने से गिर गए थे। नियम है कि ट्रेन हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा लेकिन हाल ही में इसको लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।

Mumbai local train

दरअसल, कार्यकर्ता गॉडफ्रे पिमेंटा ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत रेल हादसे के शिकार मृतकों के परिजजों को मुआवजे को जानकारी मिली थी। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जानकारी के अनुसार बीते दस वर्षों में ट्रेन हादसे में 26,547 लोगों की जान चली गई। हालांकि, इनमें से केवल 1,408 परिवारों को ही उनकी क्षति के लिए मुआवजा मिला है।

असुरक्षित रेलवे क्रॉसिंग और अचानक भगदड़ भी कई मौतों का कारण बनी हैं। 29 सितंबर, 2017 को, एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर भगदड़ में 22 लोगों की जान चली गई थी।

स्थानीय रेलवे लाइनें प्रतिदिन लगभग 70 लाख यात्रियों को ले जाती हैं। हर दिन, शहर की तीन रेलवे लाइनों पर कम से कम आठ लोग अपनी जान गंवाते हैं। प्रत्येक ट्रेन कोच अक्सर 1,800 यात्रियों को लेकर चलती है, जो इसकी वास्तविक क्षमता से दो से तीन गुना अधिक है।

इन आंकड़ों के बावजूद, भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिवारों के एक छोटे से हिस्से को ही मुआवजा दिया है। 1 जनवरी, 2015 से 31 मई, 2025 तक, 1,408 मृत यात्रियों के परिवारों को 103.71 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, 494 घायल यात्रियों को 14.24 करोड़ रुपये दिए गए।

इसका मतलब है कि प्रति व्यक्ति औसत मृत्यु मुआवजा 7.36 लाख रुपये और औसत चोट मुआवजा 2.88 लाख रुपये है। रिपोर्टों के अनुसार, सहायता प्राप्त करने के लिए परिवार संघर्ष कर रहे हैं। उनमें से कई लंबे समय से न्यायाधिकरण से मुआवजे का अनुरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+