Mumbai Local: गणेश उत्सव में यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो लगाएगी एक्स्ट्रा फेरे, जानें अपडेट

Mumbai Local: मुंबई में हर साल गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और पंडालों में भारी भीड़ जुटती है। सार्वजनिक परिवहन पर लोगों की निर्भरता देखते हुए अब 27 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक मेट्रो ने परिचालन के घंटे बढ़ा दिए हैं। आम दिनों में मेट्रो सेवाएं रात 10:30 बजे तक ही चलती हैं। इसे बढ़ाकर मध्यरात्रि 12 तक के लिए कर दिया गया है। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बड़ा फैसला लिया है। MMRDA ने घोषणा की है कि 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मुंबई मेट्रो की लाइन 2A (दहिसर-डीएन नगर) और लाइन 7 (दहिसर ईस्ट-गुंडवली) की सेवाएं आधी रात तक उपलब्ध कराई जाएंगी।

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई की सड़कों पर भारी भीड़ रहती है और ट्रैफिक जाम आम बात है। ऐसे में मेट्रो सेवाओं का देर रात तक चलना न केवल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इसके अलावा, भीड़-भाड़ और जाम की समस्या को भी कम करने में मदद करेगा।

Mumbai Local

Mumbai Metro के परिचालन घंटे बढ़ाने से यात्रियों को मिलेगी राहत

मुंबई के उपनगरीय क्षेत्रों से लेकर दक्षिण मुंबई तक लाखों लोग बप्पा के दर्शन के लिए निकलते हैं। मेट्रो का विस्तारित समय खासकर उन श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगा, जो देर रात घर लौटते हैं। MMRDA ने बताया है कि देर रात तक सेवाएं उपलब्ध कराने के दौरान सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें।

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस थानों में चोरी के मोबाइल क्यों आ रहे? पुलिसकर्मियों के बाहर निकले ही हर दिन बरामद हो रहे 126 फोन

Mumbai में इस दौरान ट्रैफिक नियंत्रण और जाम बड़ा सिर दर्द

मुंबई में गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यह त्योहार 10 दिनों तक शहर की रफ्तार को पूरी तरह बदल देता है। ऐसे में सरकार और प्रशासन के लिए यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। मेट्रो सेवाओं का विस्तार इसी दिशा में उठाया गया कदम है। सड़कों पर भारी भीड़ रहती है और जाम में लोगों को खासी परेशानी होती है। इसे देखते हुए इस बार मेट्रो के परिचालन घंटों में बदलाव किया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम को थोड़ा नियंत्रित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Ganesh Utsav: गणेश चतुर्थी से पहले सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा तोहफा, महाराष्‍ट्र के किन लोगों को होगा फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+