Mumbai Live in Case: बहन का बयान- सरस्वती को लंबे बाल पसंद थे, किचन की स्लैब पर देख फटा कलेजा

Mumbai Live in Case: 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य की हत्या मामले में 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर मनोज साने के खिलाफ और सबूत तलाशे जा रहे हैं। इसी बीच पुलिस को पता चला है कि वैद्य कुल चार बहनें थीं।

Mumbai Live in Case: मीरा रोड हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के अनुसार मृतका की तीन बहनों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। बहनें आरोपी मनोज साने से काफी नाराज हैं।

पीड़ितों ने पुलिस से मजबूत मामला बनाने की गुहार लगाई है। तीनों बहनों की अपील है कि आरोपी मनोज साने को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों बहनों में से एक ने वैद्य के लंबे बालों की एक तस्वीर देखी।

Mumbai Live in Case

लंबे बालों से प्यार करती थी सरस्वती

जांच में जुटी मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के अनुसार, मनोज साने ने सरस्वती के बाल काटकर रसोई के स्लैब पर रख दिया था। फोटो देखने के बाद सरस्वती की बहन भावुक हो गई और पुलिस को बताया कि बहन सरस्वती वैद्य अपने लंबे बालों से प्यार करती थी।

इससे पहले इस जघन्य हत्याकांड पर आई रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज साने ने डेड बॉडी से आने वाली दुर्गंध रोकने के तरीके ऑनलाइन सर्च किए थे।

मर्डर के बाद लाश की तस्वीरें क्लिक कीं

पुलिस के अनुसार, मनोज साने ने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। हत्या करने के बाद शव की तस्वीरें लीं। शरीर को ठिकाने लगाने का तरीका जानने के लिए कई गूगल सर्च भी किए।

पुलिस ने क्या बयान दिया

मनोज साने पूछताछ के दौरान बार-बार अपना बयान बदल रहा है। मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आरोपी ने मृत शरीर से आने वाली दुर्गंध से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में जानकारी के लिए गूगल सर्च किया।

नीलगिरी के तेल से लाश की बदबू दबाने का प्रयास

डेड बॉली की दुर्गंध खत्म करने के लिए उसने इलाके की एक लोकल दुकान से नीलगिरी के तेल की पांच बोतलें खरीदीं। पुलिस सोमवार को मृतका सरस्वती वैद्य और उसके करीबी रिश्तेदारों के डीएनए नमूने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजेगी।

शादी कराने वाले पंडित और गवाहों की तलाश

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने बोरीवली के एक मंदिर में सरस्वती वैद्य से शादी की थी, पुलिस मंदिर की लोकेशन और उस पुजारी को भी खोज रही है, जिसने दोनों की शादी कराई थी। साथ ही पुलिस इनकी शादी के और भी गवाहों की तलाश भी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+