मुंबई लोकमान्य टर्मिनस पर मजदूरों की भारी भीड़, रेलवे बोला-हर साल गर्मियों में इस तरह की भीड़ होती है
मुंबई, अप्रैल 13: कोरोना महामारी के चलते मुंबई से एक बार फिर प्रवासी मजदूर का पलायन शुरू हो गया है। लॉकडाउन की आशंका से प्रवासी मजदूर मुंबई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। मुंबई के कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनस में प्रवासी मजदूरों की काफी भीड़ देखी गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोगों की भीड़ रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे ने लोगों आशंकित ना होने के लिए कहा है।

Recommended Video
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामले और लॉकडाउन की आशंका के चलते एक बार फिर से घर वापस जा रहे हैं। लोगों को एक बार फिर पिछली बार की तरह कमाने-खाने की चिंता हो रही है। यही कारण है कि अपने गांव जाने के लिए लोग रेलवे स्टेशनों के बाहर डेरा डालने लगे हैं। वहीं कई मजदूर बसों के जरिए भी अपने राज्यों के लिए निकल पड़े हैं। स्टेशनों पर हो रही भारी भीड़ को लेकर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बयान जारी किया है।
मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला में यह भीड़ कुछ बहुत ही असामान्य नहीं है। हर साल गर्मियों में इस तरह की भीड़ होती है। आज कुल 23 ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली हैं, जिनमें से 16 या तो उत्तर-की ओर जाने वाली हैं या पूर्व की ओऱ। इन 16 में से 5 समर स्पेशल ट्रेनें हैं। इसलिए विशेष ट्रेनों और रूटीन ट्रेनों को देखते हुए, यह भीड़ आम तौर पर गर्मियों के मौसम की भीड़ है। घबराने की जरूरत नहीं।
मगर सूत्रों की माने तो राज्य सरकार द्वारा इस माह की शुरुआत में कोविड-19 को लेकर नई पाबंदियां लगाने के बाद से ही बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर तैनात मध्य रेलवे के एक कर्मचारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में स्टेशन पर यात्रियों की तादाद में काफी वृद्धि हुई है। वहीं रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाहर और खासकर उत्तर भारत जाने वाली रेलगाड़ियों में ज्यादा भीड़ गर्मी के मौसम वजह है, इस मौसम में लोग शादी-विवाह या अन्य वजहों से अपने घर जाते हैं।
-
Mumbai Property: मुंबई और पुणे में अपना घर का सपना होगा पूरा, महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी सौगात -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT












Click it and Unblock the Notifications