Mumbai Hostage Case: 17 बच्चों को बंधक बनाने के पीछे Shah Rukh Khan वाला आइडिया? इस भारी मिस्टेक से खेल खत्म
Mumbai Hostage Case Updates Hindi: महाराष्ट्र के मुंबई शहर स्थित पवई इलाके में RA डांस स्टूडियो में अचानक संगीत की तान बच्चों की चीखों में बदल गई। जब स्टूडियो में दोपहर 1:45 बजे 17 मासूम बच्चे (8-14 साल), एक बुजुर्ग और एक वयस्क को 'ऑडिशन' के नाम पर बंधक बना लिया गया। दरवाजे लॉक, खिड़कियां बंद, बच्चों के चेहरे ग्लास से झांकते। फायरिंग की धमकी, आग लगाने की चेतावनी। आरोपी रोहित आर्या (35) ने एयर गन लहराई, रसायन रखे, और वीडियो में बोला-'मेरी डिमांड्स सरल हैं, नैतिक हैं। मंत्री से बात करनी है।'
पुलिस ने 1 घंटे में ऑपरेशन पूरा किया और बच्चों को बाथरूम से घुसकर बचाया। मुठभेड़ में रोहित की मौत हो गई। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि रोहित का प्लान शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म से कुछ हद तक कॉपी लगता है। आइए आपके मन में उठ रहे सवालों को शांत करते हैं...

Shah Rukh Khan की फिल्म से इंस्पायर्ड प्लान? 'मंत्री से बात कराओ', डिमांड्स 'सरल-नैतिक'
शाहरुख खान की 'Jawan Film' (7 सितंबर 2023) में किंग खान का विक्रम राठौड़ (SRK) किरदार, मेट्रो हाइजैक करता है, लोगों को बंधक बनाता है। डिमांड:- मंत्री से बात, सरल-नैतिक मुद्दे है। सीन पुणे में शूट। रोहित आर्या ने वैसा ही किया। RA स्टूडियो में 17 बच्चों को लॉक, वीडियो जारी कर कहा- मेरी डिमांड्स सरल, नैतिक। कुछ लोगों से बात करनी है। रोका तो आग लगाऊंगा। घटना पूरी तरह फिल्मी, पर मुसीबत में मासूमों की जान।
Rohit Arya Demands: पूर्व मंत्री दीपक केसरकर से 'पैसे की बात'
रोहित आर्या (35, पुणे मूल)-RA स्टूडियो कर्मचारी, यूट्यूबर भी है। उसकी डिमांड थी कि महाराष्ट्र पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक वसंत केसरकर से 'शिक्षा विभाग के पैसे' की बात करनी है। रोहित का दावा था- 'स्कूल प्रोजेक्ट टेंडर मिला, पेमेंट नहीं। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित ने पैसों के मामले को लेकर केसरकर के घर के बाहर विरोध भी किया था। केसरकर ने चुप्पी तोड़ते हुए, कहा कि रोहित का 'स्वच्छता मॉनिटर' कॉन्सेप्ट था, मेरे स्कूल 'सुंदर शाला' में काम भी उसे मिला। विभाग से सीधे पैसे लिए उसने। कुछ भी मसला था, सुलझाना चाहिए था। बंधक बनाना गलत है।
Who Is Deepak Vasant Kesarkar: दीपक वसंत केसरकर कौन हैं?
दीपक वसंत केसरकर (जन्म: 18 अगस्त 1955) सावंतवाडी (सिंधुदुर्ग) से विधायक। दीपक, सावंतवाडी नगरपालिका, नगरसेवक, फिर अध्यक्ष रहे। 2014 में शिवसेना से विधायक।2014 बाद गृह (ग्रामीण) व वित्त राज्य मंत्री। शिक्षा मंत्री बने तो, स्कूल प्रोजेक्ट्स, 'सुंदर शाला' की कमान संभाली। 2022 में एकनाथ शिंदे गुट जॉइन किया और शिवसेना से कटे। 2024 में सावंतवाडी से जीत दर्ज की। अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Mumbai Children Hostage Reason: मुंबई के RA स्टूडियो में 17 बच्चों को क्यों बनाया गया बंधक? क्या थी डिमांड?












Click it and Unblock the Notifications