Mumbai Children Hostage Reason: मुंबई के RA स्टूडियो में 17 बच्चों को क्यों बनाया गया बंधक? क्या थी डिमांड?
Mumbai Children Hostage Reason: मुंबई के पवई इलाके में एक डांस स्टूडियो में अचानक खौफ का माहौल मच गया। 30 अक्टूबर की दोपहर 1:45 PM बजे 'ऑडिशन' के नाम पर 17 मासूम बच्चों (उम्र 8-14 साल), एक बुजुर्ग और एक वयस्क को बंधक बना लिया गया। दरवाजे-खिड़कियां लॉक, बच्चों के चेहरे खिड़की से झांकते, फायरिंग की धमकी और आग लगाने का भय। आरोपी रोहित आर्या (35) ने फायरिंग करके मुंबई के माफियाओं के आतंक को एक बार फिर हवा दी।
हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित के गोली लगी, अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस का ऑपरेशन 1 घंटे चला। बाथरूम से घुसकर बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। घटनास्थल स्टूडियो RA (डांस क्लासेस), जहां 3 दिनों से वेब सीरीज ऑडिशन चल रहा था। रोहित ने 80 में से 17 बच्चों को बंधक बनाया था। आखिर क्यों? आइए, विस्तार से जानें सबकुछ...

Mumbai Children Hostage Encounter: 'ऑडिशन' का जाल, 17 बच्चों को बंधक
पवई का RA स्टूडियो (L&T बिल्डिंग के पास)- 3 दिनों से वेब सीरीज 'डांस रियलिटी' का ऑडिशन चल रहा। लेकिन, अचानक ऑडिशन खौफनाक सपने में बदल गई। 100 से ज्यादा बच्चों को बुलाया, 80 को जाने दिया, 17 को रोहित आर्या (स्टूडियो का ही कर्मचारी और यूट्यूबर) ने लॉक कर दिया।
एक वीडियो जारी कर कहा, 'मैं रोहित आर्या आत्महत्या की बजाय बच्चों को बंधक बना रहा हूं। मेरी डिमांड्स सरल, नैतिक है। कुछ लोगों से बात करनी है। अगर रोका तो आग लगाऊंगा, खुद और बच्चों को मार डालूंगा।'पुलिस को PCR पर सूचना मिली- 'बच्चे बाहर नहीं आ रहे, दरवाजा बंद।' माता-पिता घबरा गए। RA स्टूडियो की खिड़कियां 'बच्चों के रोते चेहरे और चींखती आवाजों' से चिहाड़ रही थीं।
What Is Rohit Arya Demands: क्या थी रोहित आर्या की मांग?
DCP पवई डॉ. विवेक फड़के ने बताया कि रोहित ने एयर गन (बंदूक जैसी) लहराई, रसायन (आग लगाने के) रखे। मानसिक तनाव में नजर आ रहा था। स्टूडियो मालिक दिनेश गोस्वामी ने कहा कि 3 दिनों का ऑडिशन चल रहा था, रोहित ने आगे बढ़ाया, आज अचानक लॉक कर लिया। लंच पर बच्चे न आए तो हड़कंप मचा।' पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीवन सोनवणे ने बताया कि आरोपी किसी मुद्दे पर महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक वसंत केसरकर से बात करना चाहता था। पुलिस ने IPC 364A (बंधक), 307 (अटेम्प्ट टू मर्डर) केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक एयर गन और रसायन जब्त किया है। सभी सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा।
Mumbai Children Hostage Timeline: ऑपरेशन का 4 घंटे का डरावना सफर: बातचीत फेल,
- दोपहर 1:45 बजे: सूचना- 17 बच्चे, 1 बुजुर्ग, 1 वयस्क बंधक। पुलिस-फायर ब्रिगेड पहुंची।
- 2:00 बजे: नेगोशिएशन- रोहित से बात, डिमांड(Rohit Arya Demands):- महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक वसंत केसरकर से किसी मसले पर बात करना चाहता था।
- 2:30 बजे: बात फेल- पुलिस बाथरूम से घुसी, रोहित ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई- रोहित के सीने में गोली, घायल।
- 2:35 बजे: बच्चे बचाए- ग्रिल काटी, हाइड्रोलिक से रास्ता बना।
- 2:45 बजे: रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया, बच्चे फैमिली को सौंपे।
- 5:30 बजे: जोगेश्वरी ट्रॉमा में मौत।
Who Was Rohit Arya: रोहित आर्या कौन था?
रोहित आर्या (35, पुणे मूल का)- मुंबई में RA स्टूडियो कर्मचारी था। पूर्व मंत्री दीपक केसरकर (शिवसेना) के कार्यकाल (2014-19) में शिक्षा विभाग से स्कूल प्रोजेक्ट टेंडर मिला। रोहित का दावा था- 'पैसे नहीं मिले, आर्थिक संकट।' पवई पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जीवन सोनवणे ने बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था।
ये भी पढ़ें- Mumbai: एक्टिंग स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स की हुई मौत, पुलिस कार्रवाई में लगी थी गोली












Click it and Unblock the Notifications