Mumbai Customs ने सूडान एक्सपोर्ट से पहले रोकी 10 लाख गोलियां, मार्केट वैल्यू लगभग 21 करोड़
प्रतिबंधित दवाओं को एक्सपोर्ट करने के मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। 10 लाख गोलियों की खेप जब्त की गई। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये है।

Mumbai Customs ने उत्तरी अफ्रीकी देश सूडान एक्सपोर्ट की जा रही 10 लाख गोलियां जब्त की गई हैं। इस मामले में बेंगलुरु, गुंटूर और मुंबई में तलाशी के दौरान तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण सूडान निर्यात की जाने वाली लगभग 10 लाख गोलियों की खेप को मुंबई सीमा शुल्क विभाग (Mumbai Customs) ने रोक लिया।
रिपोर्ट के अनुसार दवाओं के परीक्षण से परिणामों ने पुष्टि हुई है कि जब्त की गई दवाएं 'ट्रामाडोल' हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह दवाएं दिमाग पर बुरा असर (psychotropic) डालती हैं। जब्त मादक पदार्थ की मार्केट वैल्यू लगभग 21 करोड़ रुपये है आंकी गई है।

जब्त सामान की कीमतों के अलावा कस्टम्स ने बताया, बेंगलुरु, गुंटूर और मुंबई में तलाशी ली गई, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Recommended Video
Mumbai Airport से 31 करोड़ की Heroin जब्त, करीब 16 करोड़ Cocaine भी बरामद | वनइंडिया हिंदी #Shorts












Click it and Unblock the Notifications