Salman Khan Firing Case: गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस, क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस के करीबी को बनाया आरोपी

Salman Khan Residence Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी, जिसमें मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा को आरोपी बनाया है। फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4 आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

Salman Khan

अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

मालूम हो कि सलमान खान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। याद रहे कि दो बाइक सवार बदमाशों ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी और फिर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए थे।

अनमोल बिश्नोई ने डाला था पोस्ट

सलमान के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट था, जिसमें उसने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा था-"ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो।'

फतेहाबाद का एक और आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य जिसकी पहचान 34 वर्षीय हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसे गृहनगर से गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+