मुंबई में कोविड प्रतिबंधों में ढील, रेस्तरां-थिएटर 50% क्षमता पर काम करेंगे, नाइट कर्फ्यू हटा
मुंबई, 01 फरवरी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के नए मामलों में कमी आने के बाद अब कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जिसके तहत अब रेस्तरां, थिएटर 50 फीसदी क्षमता पर काम कर सकते हैं। इसी के साथ नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया है।

सोमवार को जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक मुंबई से अब रात का कर्फ्यू हटा लिया गया है। वहीं पर्यटन स्थल सामान्य समय के अनुसार पहले की तरह खुले रहेंगे। साप्ताहिक बाजार सामान्य समय के अनुसार ही खुले रहेंगे। साथ ही रेस्तरां और थिएटर 50 प्रतिशक की क्षमता पर काम कर सकते हैं।
Recommended Video
नई कोविड गाइडलाइन के अनुसार प्रतिस्पर्धी खेलों और घुड़दौड़ सहित ऐसी अन्य गतिविधियों में 25% दर्शकों की अनुमति है। शादियों में खुले मैदान और बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25% या 200 जो भी कम हो, तक मेहमान हो सकते हैं।
काबू में कोरोना की रफ्तार
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में कोरोना की रफ्तार काबू में आती हुई दिखाई दे रही है। मुंबई में रविवार को कोरोना के 960 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 9,900 हो गया। साथ ही मुंबई में रिकवरी रेट भी 97 फीसदी हो गया है। ऐसे में वायरस के घटते मामलों के बीच मुंबई में रिकवरी रेट का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है, जिसके मद्देनजर अब मुंबई के लोगों को कोविड प्रतिबंधों से थोड़ी राहत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications