'आप पतली हैं...बहुत स्मार्ट और गोरी दिखती हैं...मुझे पसंद हैं', मैसेज भेजने पर भुगतनी होगी सजा
Mumbai Court Decision: 'आप पतली हैं...बहुत स्मार्ट और गोरी दिखती हैं...मुझे आप पसंद हैं', जैसे अगर आप किसी को मैसेज भेज रहे हैं या भेजते हैं, तो सावधान हो जाइए। यह सभी मैसेज अश्लीलता के दायरे में आते हैं। मुंबई की एक सत्र अदालत (सेशंस कोर्ट) ने फैसला सुनाया है कि ऐसे मैसेज किसी महिला की गरिमा का अपमान करते हैं और इसे महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य माना जाएगा।
आरोपी ने एक पूर्व पार्षद महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे आप पतली हैं। आप बहुत स्मार्ट और गोरी दिखती हैं। मुझे आप पसंद हैं। मैं 40 साल का हूं। आप शादीशुदा हैं या नहीं? जानें आगे क्या कहा...

पूर्व पार्षद महिला को भेजना पड़ा भारी
आरोपी ने यह मैसेज रात 11 बजे से 12:30 बजे के बीच भेजे थे। महिला ने इसे अश्लील हरकत और उत्पीड़न माना और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 2022 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। आरोपी ने सेशंस कोर्ट में अपील दायर कर कहा कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। सेशंस कोर्ट ने अपील खारिज कर दी और कहा कि अभियोजन पक्ष ने यह साबित कर दिया है कि आरोपी ने महिला को अश्लील संदेश भेजे थे।
कोर्ट ने क्या कहा?
- 'रात में किसी अनजान महिला को इस तरह के संदेश भेजना अश्लीलता है।'
- 'यह महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।'
- 'कोई भी विवाहित महिला या उसका पति ऐसे मैसेज बर्दाश्त नहीं करेगा।'
- 'कोई भी महिला अपनी गरिमा को दांव पर लगाकर किसी को झूठे केस में नहीं फंसाएगी।'
भगुतनी होगी सजा
मुंबई कोर्ट का यह फैसला महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। कोई भी व्यक्ति किसी अनजान महिला को आपत्तिजनक मैसेज नहीं भेज सकता। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर जेल की सजा हो सकती है। यह फैसला ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर बुलिंग के खिलाफ सख्त संदेश देता है।
कानूनी नजरिया: किस धारा के तहत अपराध?
- IPC की धारा 354A (यौन उत्पीड़न) - किसी महिला को आपत्तिजनक संदेश भेजना अपराध है।
- IPC की धारा 509 - किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए अभद्र भाषा या हरकतें करना दंडनीय अपराध है।












Click it and Unblock the Notifications