Mumbai Coastal Road: दो दशक पुराने नाना-नानी पार्क पर चलेगा हथौड़ा, कोस्टल रोड बनाने के लिए कटेंगे 186 पेड़

Mumbai Coastal Road: मुंबई में बन रही वर्सोवा-भायंदर कोस्टल रोड परियोजना के लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट वर्सोवा के नाना-नानी पार्क से होकर गुजरेगा। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए पार्क क्षेत्र में 5 से 6 पिलर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे कुल 184 पेड़ प्रभावित होंगे। इन पेड़ों की कटाई का कई सामाजिक संगठन विरोध भी कर रहे हैं। यह पार्क लगभग दो दशक पुराना है और इस इलाके के लोगों का इससे भावनात्मक जुड़ाव भी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने परियोजना से जुड़े कार्यों की शुरुआत कर दी है। पहले पूरे नाना-नानी गार्डन को हटाने का प्रस्ताव था। अगस्त 2025 में स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद योजना में बदलाव किया गया। संशोधित प्रस्ताव के अनुसार अब पार्क में 184 पेड़ हटाए जाएंगे, जिनमें से 164 पेड़ों को दोबारा लगाने की योजना है।

Mumbai Coastal Road

Mumbai Coastal Road: दो दशक पुराने पार्क पर चलेगा हथौड़ा

वर्सोवा के सेवन बंगलो क्षेत्र में स्थित यह पार्क वर्ष 2001 में विकसित किया गया था। पिछले दो दशकों में यह स्थान बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रमुख मनोरंजन स्थल बन चुका है। सुबह-शाम टहलने और व्यायाम के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पार्क में एक जिम की सुविधा भी उपलब्ध है और प्रतिदिन करीब 90 से 100 लोग यहां आते हैं।

Mumbai Coastal Road Project: वर्सोवा क्षेत्र में ही 1,113 पेड़ होंगे प्रभावित

कोस्टल रोड परियोजना के तहत अंधेरी में वर्सोवा और बांगुर नगर के बीच मौजूद हरित क्षेत्र भी प्रभावित होगा। जानकारी के मुताबिक, केवल वर्सोवा क्षेत्र में ही 1,113 पेड़ प्रभावित होंगे, जिनमें से 765 को पुनः रोपित किया जाएगा। पूरी परियोजना के लिए कुल 1,244 पेड़ों को हटाने का अनुमान है।

करीब 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क दहिसर तक कनेक्टिविटी देगी और पश्चिमी उपनगरों में ट्रैफिक दबाव कम करने में मददगार मानी जा रही है। फिलहाल, नगर निगम ने नाना-नानी पार्क से जुड़े पेड़ों को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं और 18 फरवरी को अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+