Mumbai BMW hit-and-run में बड़ा खुलासा, मिहिर शाह ने महिला को डेढ़ किमी तक घसीटने के बाद बदली सीट और फिर?
Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई हिट-एंड-रन केस में मुंबई पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में बताया कि मुंबई हिट-एंड-रन केस का आरोपी मिहिर शाह ही दुर्घटना के समय कार चला रहा था।
पुलिस के अनुसार मिहिर शाह ने बीएमडब्लू कार से महिला (कावेरी नखवा) को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा और बाद में ड्राइवर राजर्षि बिदावत से सीट बदली थी। पुलिस ने कहा ये सब मिहिर ने पुलिस अधिकारियों को गुमराह करने के लिए किया। इसके साथ ही पुलिस इस घटना से जुड़ा एक और दिल दहला देने वाला खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया मिहिर ने कावेरी को घसीटने के बाद ब्रादा-वर्ली सी लिंक (BWSL) के पास उसे गाड़ी रोक और कार के बोनट और टायर के बीच फंसे महिला की बॉडी को टायर से निकाल कर सड़क पर पीछे की ओर धकेल दिया।
सीसीटीवी फुटेज में हुआ ये बड़ा खुलासा
पुलिस द्वारा अदालत में पेश किए गए सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कार के बोनट से खींचकर सड़क पर डालते और फिर उसके ऊपर से कार को पीछे की ओर मोड़ते हुए दिखाया गया है इसके अलावा इस सीसीटीवी फुटेज में एक और बड़ा मानवता को शर्मसार करने वाला खुलासा पुलिस ने किया है।
पुलिस के अनुसार मिहिर ने रविवार सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में कावेरी आख्या को कार से हिट किया और उसके पति प्रदीप का घायल किया। महिला को लंबी दूरी तक घसीटने के बाद कार रोकी और बोनट और टायर के बीच फंसी महिला को निकाल कर सड़क पर डाला था।
ड्राइवर ने दोबारा....
पुलिस ने कहा 24 वर्षीय मिहिर शाह ने अपने पापा राजेश शाह जो कि शिंदे गुट वाली शिवसेना के नेता हैं उन्हें फाेन किया और जिन्होंने कथित तौर पर मिहिर को भागने को कहा और ड्राइवर बिदावत को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा।
जिसके बाद ड्राइवर बिदावत ड्राइविंग सीट पर बैठा और कार को लेकर भागने से पहले दूसरी बार उसने सड़क पर पड़े महिला के शव को कुचला।
इसके बाद दोनों काला नगर तक पहुंचे जहां उनकी कार खराब हो गई। पुलिस के अनुसार यहां पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और मिहिर वहां से भाग गया, जबकि बिदावत कार में बैठा रहा।
ये भी पढ़ें: Worli Hit And Run Case: पिता और ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी मिहिर शाह अभी भी फरार












Click it and Unblock the Notifications