मुंबई BMW हिट-एंड-रन केस के आरोपी मिहिर शाह ने उस रात पी थी खूब शराब! बोला- मेरा करियर तबाह हो गया
महिला को BMW कार से मारने वाले अरोपी मिहिर शाह ने उस रात पी थी शराब! बोला- मेरा पूरा करियर तबाह हो गया
Mumbai BMW hit-and-run case:मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस जिसमें एक महिला की मौत हो गई और घायल पति का इलाज चल रहा है उसके आरोपी मिहिर शाह ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार 24 वर्षीय मिहिर शाह ने कबूल लिया है कि उसने दुघर्टना से पहले दो अलग-अलग बार में शराब पी थी।
एक्सीडेंट के बाद कार के पहिए और बोनट में फंसी महिला को 100 मीटर तक घसीट कर मौत के घाट उतारने के बाद तीन दिन तक फरार रहे 24 वर्षीय बेटे मिहिर शाह ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने पुलिस पूछताछ में दुखी मन से कहा मेरा पूरा करियर तबाह हो गया।

सुत्रों के अनुसार शराब के नशे में धुत्त होकर बीएमडब्लू कार चलाते हुए वर्ली में स्कूटर पर टक्कर मारकर महिला को मौत के घाट उतारने वाले मिहिर शाह ने ने ये भी कबूला है कि घटनवा वाली रात 7 जुलाई को उसने दो अलग-अलग बार में शराब पी थी।
सूत्रों के अनुसार उसने सबसे पहले जुहू में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए एक बार में शराब पी थी। बाद में, उसने बोरीवली और मलाड के बीच स्थित एक अन्य बार में फिर से शराब पी। इसके बाद, उसने अपनी BMW ड्राइवर राजर्षि बिदावत से कहा कि वह उसे गाड़ी चलाने दे और ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी ड्राइव करने लगा।
जानें पूरा मामला
बीते रविवार को मिहिर शाह मरीन ड्राइव से ड्राइव करते हुए वर्ली पहुंचा और उसने पीछे से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटर पर पीछे बैठी 45 वर्षीय महिला कावेरी नखवा की मौत हो गई और उनके पति प्रदीप घायल हो गए। यह जानते हुए भी कि कावेरी एक टायर के नीचे फंस गई थी, मिहिर ने बिना रुके लापरवाही से गाड़ी चलाना जारी रखा, जबकि रास्ते में चल रहे अन्य कार सवार लोगों ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया और चिल्लाया।
यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना वर्ली के मेला जंक्शन और बिंदु माधव ठाकरे चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें ये सभी पुष्टि हुई है।
शिवनेता हैं पिता जो किए गए थे अरेस्ट
मिहिर शाह पालघर जिले के शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है, जो इस मामले में आरोपी है, लेकिन फिलहाल जमानत पर बाहर है। मिहिर को भागने में सहायता करने का उन पर आरोप है। मिहिर शाह की पुलिस हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने कहा कि उन्हें दोनों आरोपियों द्वारा दिए गए बयानों पर पूरी तरह भरोसा नहीं है और वे उनका और सत्यापन कर रहे हैं। दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने और घटनाओं के पूरे क्रम को समझने के लिए, पुलिस ड्राइवर बिदावत और मिहिर शाह को आमने-सामने लाने की योजना बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications