मुंबई: महिलाओं के लिए विशेष कोविड -19 टीकाकरण अभियान चलाएगी BMC

मुंबई, 16 सितंबर। बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) 17 सितंबर को महिलाओं के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाएगा। मुंबई में चलाए जा रहे अपने टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए, बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) महिलाओं के लिए एक विशेष कोविड -19 टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह अभियान शहर के सभी 24 वार्डों में संचालित किया जाएगा।

corona

कोरोना टीकाकरण अभियान 17 सितंबर को सभी बीएमसी और सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों पर होगा। अभियान सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलेगा।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में महिलाएं टीकाकरण केंद्रों पर अपनी पहली और दूसरी खुराक ले सकती हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन पूर्व-पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि केवल महिलाओं को ही टीका लगाया जाएगा।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि बीएमसी नागरिकों के सभी स्तरों के लिए कोविड -19 वायरस के खिलाफ टीकाकरण को अधिक समीचीन और सुलभ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मुंबई में बुधवार को 514 नए कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई, जिससे टैली 7,36,284 हो गई और मरने वालों की संख्या 16,037 हो गई।

बता दें कोरोना को लेकर एक नया अध्‍ययन हुआ जिसमें यं घर के अंदर कोरोना से बचने के लिए 6 फीट की दूरी भी पर्याप्‍त नहीं है और 6 फीट की दूरी में भी एक संक्रमित व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। इतनी दूरी पर भी कोरोना एयरबोर्न एरोसोल संक्रमण को पर्याप्त रूप से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती है।

सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी नामक पत्रिका में ये शोध पब्लिश हुआ है। सोशल डिस्‍टेसिंग मानव द्वारा निकाले गए एरोसोल के संपर्क को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है बल्कि मास्किंग और वेंटिलेशन जैसी चीजें भी इसके लिए जरूरी है। यानी एक संक्रमित से जो हवा में संक्रमण फैलता है उससे बचने के लिए मास्‍क और वंटिलेशन बेहद जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+