Mumbai AQI Today: कैसा है आज मुंबई में पॉल्यूशन का हाल? ठंड की दस्तक के साथ किस स्तर पर पहुंचा एयर क्वालिटी?

Mumbai AQI Today: मुंबई की सुबह भले ही बादलों से घिरी रही हो, लेकिन शहर की हवा में हल्का प्रदूषण भी महसूस किया गया। शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 की सुबह मुंबई की एअर क्वालिटी 'मॉडरेट' श्रेणी में दर्ज की गई, जो पिछले कुछ दिनों से जारी हल्के प्रदूषण की वजह से है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह करीब 5:58 बजे तक हवा में नमी और धूल के कणों की मात्रा बढ़ी हुई पाई गई। तापमान इस समय 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आसमान में बादल छाए रहे। शहर का एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 71 रहा।

Mumbai AQI Today

PM 2.5 और PM 10 स्तर मध्यम श्रेणी में

मुंबई में पीएम 2.5 का स्तर 32 और पीएम 10 का स्तर 70 रिकॉर्ड किया गया है। दोनों ही स्तर 'मॉडरेट' श्रेणी में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल हवा बहुत ज्यादा प्रदूषित नहीं है, लेकिन संवेदनशील लोगों को थोड़ी सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Mumbai local trian: मुंबई लोकल ट्रेन के ये 10 स्‍टेशनों का होगा कायाकल्‍प, जल्‍द रेलवे के कंट्रोल में होंगे

मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में इन दिनों नमी और बादलों की मौजूदगी के कारण हवा में हल्का प्रदूषण बना हुआ है। अगर हवा की रफ्तार कम हुई तो प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।

हवा के प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं

हवा में प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए सबसे पहले मास्क का इस्तेमाल करें, खासकर जब बाहर निकलना जरूरी हो। भीड़भाड़ वाले इलाकों या सड़कों पर कम समय बिताएं और कोशिश करें कि प्रदूषित क्षेत्र से दूर रहें। घर पर एयर प्यूरीफायर या पंखे के साथ खिड़कियां बंद रखें ताकि धूल और धुएं के कण अंदर न आएं।

ज्यादा धूल या धुएं वाले दिन व्यायाम या लंबी चलने की गतिविधियां बाहर न करें। पानी और तरल पदार्थ ज्यादा पिएं ताकि शरीर में जमे हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें। बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: सर्दियों की शुरुआत के साथ दिल्लीवालों की सांसों में घुलने लगा जहर,आज और खराब हुई एयर क्वालिटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+