Mumbai: घर में चोरी करने घुसा चोर, सामान नहीं मिला तो महिला के साथ कर दी ऐसी हरकत कि वो रह गई दंग
Mumbai Malad News: पिछले दिनों सोशल तेलंगाना के एक चोर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी क्योंकि शराब की दुकान में चोरी करने पहुंचा चोर लालच में आकर इतनी शराब पी लिया कि वहीं सो गया और पकड़ा गया। वहीं अब मुंबई के मलाड से ऐसी चोरी की वारदात का मामला सामने आया है जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान है।
दरअसल, मलाड में एक चोर एक फ्लैट में चोरी करने के लिए घुसा था लेकिन उसे चोरी करने के लिए कोई कीमती सामान नहीं मिला तो उसने उस घर की महिला के साथ ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद वो कुछ देर के लिए हक्की-बक्की रह गई।

पुलिस के अनुसार ये मामला मुंबई के मलाड के एक घर का है। जहां पर चोर चोरी करने के लिए घुसा जब उसे कुछ चुराने के लिए कुछ नहीं मिला तो वो महिला को को kiss किया और जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक वो भाग गया।
महिला द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार मलाड़ के कुरार निवासी महिला के घर में जब चोर घुसा तब वो अपने घर में अकेली थी। तब एक चोर ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया और उसका मुंह बंद कर दिया।
38 वर्षीय महिला से चोर ने कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड और लॉकर की चाभी मांगी। जब मिहिला ने उसे बताया कि उसके घर कोई भी कीमती सामान नहीं है, तब वो चोर कुछ बोला नहीं और महिला को चूमा और तुरंत फरार हो गया।
पुलिस ने बताया ये मामला 3 जनवरी का है। महिला के साथ छेड़खानी और लूटपाट का प्रयास करने की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के अनुसार वो उसी इलाके का निवासी है। वहीं पर अपने परिवार के साथ रहता है और बेरोजगार है। पुलिस के अनुसार उसका कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। इसलिए उसे चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications