Mumbai: एक्टिंग स्टूडियो में 17 बच्‍चे दिनदहाड़े बनाए गए बंधक, बच्‍चों को पुलिस ने किया रेसक्‍यू, जानें मामला

मुंबई में 30 अक्‍टूबर (गुरुवार) को एक हैरान करने वाली घटना की सामने आई है। देश की आ‍र्थिक राजधानी में दिलदहाड़े लगभग 17 बच्‍चों को एक स्‍टूडियो में बंधक बना लिया गया। यह घटना मुंबई के RA स्‍टूडियो के फर्स्‍ट फ्लाेर पर स्थिति एक एक्टिंग क्‍लास की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां पर गुरुवार को बच्‍चे ऑडिशन देने के लिए आए थे। तभी स्‍टूडियो में काम करने वाले एक युवक रोहित आर्या जो एक यूट्यूब चैनल भी चलाता है उसने 17 बच्‍चों को कमरे में बंद कर किडनैप कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया और ज्वाइंट कमीश्नर सत्यनारायण चौधरी ने मीडिया को बताया कि आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्‍या है।

Children hostage

दरअसल, इस एक्टिंग क्‍लासेज में बीते चार-पांच दिनो से बच्‍चों का रोहित ऑ‍डीशन ले रहा था लेकिन आज उसने ऑडिशन के लिए आए बच्‍चों में से 80 बच्‍चों को जाने दिया लेकिन बाकी 17 बच्‍चों को रोक लिया। बहुत देर तक अभिभावक इमारत के बाहर बच्‍चों के बाहर आने का इंतजार करते रहे थे तभी बच्चों के खिड़कियों से बाहर झाँकने पर बाहर मौजूद लोगों में बेचैनी फैल गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही, पुलिस की एक बड़ी टीम घटनास्थल पर पहुँची और पूरे स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया और बच्‍चों को सुरक्षित निकाला।

बच्चों को बंधक बनाने के बाद, आरोपी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने अपनी पहचान रोहित आर्या के रूप में बताई। वीडियो में वह कह रहा था कि उसने आत्महत्या करने के बजाय एक योजना बनाई और कुछ बच्चों को बंधक बना लिया।

आरोपी ने दावा किया कि उसकी कोई बड़ी मांग नहीं है, बल्कि कुछ "सिंपल डिमांड" और "कुछ सवाल" हैं। उसने स्पष्ट किया कि वह न तो आतंकवादी है और न ही उसकी कोई बड़ी धन संबंधी मांग है। रोहित आर्या ने कहा, "सिंपल बातचीत करने के लिए मैंने इन बच्चों को बंधक बनाया है।" वीडियो संदेश में उसने आगे दावा किया कि वह अकेला नहीं है, और उसके साथ कई लोग हैं।

उसने यह भी कहा, "मैं बातें करके सॉल्यूशन देने वाला हूं।" हालांकि, पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेला था। पुलिस ने बताया कि उन्हें पौने दो बजे सूचना मिली थी कि घटनास्थल पर एयरगन और कुछ रसायन भी दिखाई दिए हैं। पुलिस ने कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+