लापरवाही की हद ! खिड़की खुलने की तरफ था लिफ्ट का रास्ता, झांकते समय लड़की के सिर पर गिरी, मौत

लिफ्ट के हादसों में लोगों के घायल होने और मरने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके से आया है। जहां पर लुका-छुपी खेल रही एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के ऊपर लिफ्ट गिर गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने लड़की के परिजनों के शिकायत पर सोसायटी के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

maharashtra girl died

पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की रेशमा अपने दादा के यहां मानखुर्द गई थी। शुक्रवार को वह सोसायटी के अपने दोस्तों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी। इस दौरान वह अपने दोस्त को सर्च करने के लिए खिड़की से झांक रही थी, तभी लिफ्ट आ गई। पुलिस ने बताया कि जिस खिड़की से लड़की झांक रही थी वह लिफ्ट के रास्ते में घुलती थी। ऐसे में लड़की के झांकने के दौरान ही ऊपर से लिफ्ट आ गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

लिफ्ट से सिर में लग गई थी गंभीर चोट
पुलिस के मुताबिक झांकते वक्त लिफ्ट से लड़की के सिर में गंभीर चोट आ गई थी। जिसकी वजह से लड़की गिर गई। हालांकि, इस दौरान उसने जोर से आवाज भी लगाई थी। इस पर साथ में खेल रहे बच्चे भी उसके पास पहुंच गए और बच्चों ने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। इस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में लड़की लेकर अस्पताल की तरफ भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने सोसायटी पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक रेशमा के परिजनों ने सोसायटी के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में मानखुर्द पुलिस ने पहले ADR दर्ज किया था, लेकिन परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने सोसायटी के चेयरमैन और सेक्रेट्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, पुलिस की तरफ से मामले में पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Blue Tick on Twitter: ब्लू टिक पर अफवाह के बहाने मस्क के खिलाफ लेफ्ट लिबरल वॉर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+