100वें जन्मदिन पर मुंबई की बुजुर्ग महिला ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, फिर केक काटकर मनाया जश्न, देखें वायरल वीडियो

100वें जन्मदिन पर मुंबई की बुजुर्ग महिला ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, फिर केक काटकर मनाया जश्न, देखें वायरल वीडियो

मुंबई: मुंबई की एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने 100वें जन्मदिन पर कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वैक्सीन लगवाने के बाद महिला ने केक काटकर अपने 100वें जन्मदिन का जश्न भी मनाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टीकाकरण केंद्र में शुक्रवार (5 मार्च) को बुजुर्ग महिला ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली है। वैक्सीन डोज लेने के बाद महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मजिन सेलिब्रेट किया। वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो में बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर दिख रही हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccination India: 100 साल की महिला ने लगवाई COVID-19 vaccine | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai

    बताया जा रहा है कि महिला व्हील चेयर पर ही कोरोना का टीका लगवाने पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कहा है कि इस उम्र में वैक्सीन लगवाने की हिम्मत से कई और लोगों को भी टीका लगवाने की हिम्मत मिलेगी। वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है, महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस के बीच वैक्सीनेशन को लेकर इस तरह का उत्साह लोगों के लिए प्रेरणा देने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+