महाराष्‍ट्र के यात्रियों को बड़ा झटका, MSRTC की बसों और ऑटो-टैक्‍सी के किराए में हुई बड़ी बढ़ोत्‍तरी

MSRTC fare increased: महाराष्ट्र के यात्रियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा झटका लगा है। राज्य के सड़क परिवहन निगम (MSRTC)ने अपनी बसों के लिए किराए में भारी वृद्धि की घोषणा की है। 25 जनवरी से, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बसों के किराए में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इस किराया वृद्धि को महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक रूप से मंजूरी दी गई है, जिसमें 14.95 प्रतिशत का सटीक समायोजन किया गया है। ये नई कीमतें 25 जनवरी से लागू होंगी, जिससे यात्रियों को राज्य के भीतर अपनी बस यात्राओं के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

MSRTC

बता दें महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार की मंजूरी के बाद किया है। किराए में समायोजन का उद्देश्‍य MSRTC द्वारा दी जाने वाली बस सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए की गई है।

इस घोषणा ने राज्य में हलचल मचा दी है, जिससे राज्य के निवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की लागत में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के एक अधिकारी ने और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने भी महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा किराया वृद्धि को मंजूरी दिए जाने की पुष्टि की है।

MSRTC बसों में लगभग 15 प्रतिशत की किराया वृद्धि ऐसे समय में हुआ है जब राज्य के निवासी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं।

55 लाख यात्री हर दिन करते हैं यात्रा

महाराष्‍ट्र की गिनती देश के बड़े राज्‍यों में होती है। महाराष्‍ट्र सड़क परिवहन निगम देश के सबसे बड़े सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट में एक है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के पार लगभग 15 हजार बसें है। इसमें हर दिन लगभग राज्‍य भर में 55 लाख लोग यात्रा करते हैं।

ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी का क्‍या बढ़ेगा किराया?

एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार मंंबई महानगर में आगामी 1 फरवरी से ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी के किराए में भी बढ़ोत्‍तरी होने वाली है। संबंधित अकिधकारी ने खुलासा किया कि टैक्‍सी और ऑटो के किराए में 3 रुपये की बढ़ोत्‍तरी करने को मंजूरी मिल चुकी है। महाराष्‍ट्र मोटर वाहन विभाग की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार 23 जनवरी को एसटीएम की मीटिंग में किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+