मनी लॉन्ड्रिंग: नवाब मलिक के बाद अब उनके भाई कप्तान मलिक को ED ने किया तलब- रिपोर्ट
मुंबई, 24 फरवरी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को हिरासत में लिए जाने का मामला अब राजनीतिक मु्द्दा बन गया है। इस बीच अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि ईडी ने मलिक के भाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। उनके भाई कप्तान मलिक को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े उसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में राज्य के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने इसका ठीकरा बीजेपी और केंद्र सरकार पर फोड़ा है। वहीं, अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि ईडी ने मलिक के भाई कप्तान मलिक को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब को ईडी ने गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें बुधवार को 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि उनके भाई कप्तान से पूछताछ की तारीख के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें: हवा में तलवार लेकर नवाब मलिक की गिरफ्तारी का जश्न मनाने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज
इस बीच गुरुवार की सुबह से मुंबई की वित्तीय राजधानी में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के गठबंधन दलों 'शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस' ने विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं बीजेपी के नेताओं ने भी जवाबी आंदोलन किया। जबकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित एमवीए नेताओं ने संघीय एजेंसियों और मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना दिया। इस बीच भगवा खेमे में उनके समकक्षों ने गिरफ्तार मंत्री को बर्खास्त करने का आह्वान किया। हालांकि, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह मलिक के लिए लड़ाई लड़ेगी और उनकी बर्खास्त की मांग को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications