CJP प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर पहुंचीं कमिश्नर ऑफिस, किस बात पर हुआ बवाल,क्या है पूरा मामला?

CJP Protest Fam Riya Ahir Requests Cancellation of FIR: मुंबई में हुए Gen Z Protest के दौरान पुलिस वैन को रोककर चर्चा में आईं मॉडल रिया अहीर ने अब अपने खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग की है। रिया का कहना है कि प्रदर्शन के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार गालियां और धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस से ऑनलाइन धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की अपील की है।

इसी मुद्दे को लेकर मुंबई यूथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रिया अहीर के साथ मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने FIR और सोशल मीडिया पर हो रही कथित ऑनलाइन परेशानियों का मुद्दा उठाया। यूथ कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, ज्वाइंट कमिश्नर ने FIR वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और धमकी देने वालों की जांच का भरोसा दिया है।

Riya Ahir Requests Cancellation of FIR

पुलिस वैन रोककर आई थीं चर्चा में

रिया अहीर 22 जुलाई को दादर के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आई थीं। बारिश के बीच हुए इस प्रदर्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर में रिया ग्रे हुडी पहने एक पुलिस वैन के सामने खड़ी दिखाई दे रही थीं। वैन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कुछ युवा मौजूद थे। रिया के पुलिस वैन के सामने खड़े होने की यह तस्वीर मुंबई के Gen Z Protest की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गई।

ये भी पढ़ें: CJP छोड़ NDA में शामिल होंगे अभिजीत दीपके? ऑफर मिलने पर अब आया जवाब, क्या बोले?

FIR वापस लेने की मांग

अब रिया अहीर ने पुलिस से अपने खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रदर्शन और वायरल वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार आपत्तिजनक कमेंट और धमकियां मिल रही हैं। रिया ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई।

यूथ कांग्रेस ने पुलिस से की मुलाकात

रिया अहीर को लेकर मुंबई यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरगुन सिंह और मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन समेत अन्य लोग शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज शर्मा के सामने FIR और सोशल मीडिया पर रिया को मिल रही धमकियों का मुद्दा रखा। यूथ कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मनोज शर्मा ने भरोसा दिया कि FIR वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश भेजने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ जांच की जाएगी।

केस वापसी में देरी पर सवाल

हरगुन सिंह ने FIR वापस लेने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। ऐसे में संबंधित FIR वापस लेने की प्रक्रिया में देरी क्यों हो रही है, यह सवाल उठता है।

19 साल की मुस्कान का भी जिक्र

रिया अहीर ने बताया कि वह अकेली ऐसी युवा महिला नहीं हैं, जिन्हें प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 19 साल की मुस्कान का भी जिक्र किया। रिया के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल मुस्कान को भी सोशल मीडिया पर गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

'युवतियों को राय रखने की सजा'

मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन ने कहा कि युवा महिलाओं को केवल अपनी बात रखने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर रिया और दूसरी महिलाओं को धमकाने और परेशान करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ तुरंत पुलिस कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के आगे खड़ी होने वाली रिया क्यों हो रही ट्रोल? वीडियो में रोते हुए बताया अपना दर्द!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+