CJP प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के आगे खड़ी होने वाली रिया क्यों हो रही ट्रोल? वीडियो में रोते हुए बताया अपना दर्द!

Rhiya Ahir Faces Backlash: मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आईं मॉडल रिया अहीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साइबर क्राइम में अपने खिलाफ ऑनलाइन ट्रोलिंग और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराने की बात कह रही हैं।

इसी के साथ एक सोशल मीडिया यूजर ने रिया का दूसरा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह एक टीवी डिबेट के दौरान प्रदर्शन से जुड़े एक अन्य विवादित वीडियो पर सवालों का जवाब देती नजर आती हैं। दोनों वीडियो को साथ शेयर करते हुए यूजर ने रिया के रुख पर सवाल उठाए हैं। पोस्ट में पूछा गया है कि अगर रिया अपने लिए कार्रवाई चाहती हैं, तो क्या दूसरे लोगों के मामले में भी वही नियम लागू नहीं होने चाहिए?

Rhiya Ahir Faces Backlash

साइबर क्राइम में शिकायत के बाद रिया का वीडियो

वायरल वीडियो में रिया अहीर कहती नजर आ रही हैं कि वह मुंबई साइबर क्राइम में अपना मामला दर्ज कराने के लिए सुबह करीब 10:30 बजे पहुंची थीं और शाम 6:30 बजे तक वहां रहीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में खड़े हैं और इससे उन्हें हिम्मत मिलती है। रिया ने इस दौरान महिलाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उनका कहना था कि एक महिला को समाज में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यह देखकर उन्हें दुख होता है।

ये भी पढ़ें: घाघरा-ट्यूब टॉप में ये क्या कर रहे CJP फेम उज्ज्वल सिंह? वायरल वीडियो देख लोग कर रहे ट्रोल!

दूसरे वीडियो में एंकर ने पूछे सवाल

सोशल मीडिया पोस्ट में रिया का एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया गया है। यह एक टीवी पैनल चर्चा का हिस्सा बताया जा रहा है। इसमें एंकर ने रिया से प्रदर्शन से जुड़े एक अन्य मामले में रिया सिंह के कथित आपत्तिजनक वीडियो और उस पर कार्रवाई को लेकर उनकी राय पूछी।

एंकर ने सवाल किया कि क्या रिया के मुताबिक उस तरह की भाषा इस्तेमाल करने वाली लड़की के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। रिया ने जवाब में कहा कि ऐसा कंटेंट उनके इंस्टाग्राम पर सामने नहीं आया था। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसी भाषा गलत लगती है, तो उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

CJP को लेकर भी हुई तीखी बातचीत

बातचीत आगे बढ़ने पर एंकर ने रिया से CJP के प्रदर्शन और उसके रुख को लेकर सवाल किया। एंकर ने कहा कि रिया ने मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और इसलिए वह संगठन के मुद्दों से परिचित होंगी। रिया ने जवाब दिया कि वह CJP की प्रवक्ता नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि गाली-गलौज गलत है और ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर होने चाहिए। रिया ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका दावा था कि जिस वाहन को उन्होंने रोका था, उसमें महिला प्रदर्शनकारी मौजूद थीं, लेकिन वहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नाबालिगों को शाम 6 बजे के बाद भी रोका गया था और कुछ महिलाओं को 6:30 बजे से आगे तक रखा गया। रिया ने वाहन में नाम-पट्टियां नहीं होने का भी मुद्दा उठाया। एंकर ने इसके बाद उनसे सवाल किया कि जिस सुरक्षा, सम्मान और अधिकार की उम्मीद वह अपने लिए करती हैं, क्या वही मानक दूसरे लोगों के लिए भी लागू होने चाहिए? इस पर रिया की ओर से आया जबाव वीडियो में शामिल नहीं है।

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर 27 साल की मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब एक लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उनका हालिया म्यूजिक वीडियो 'दिलबरा' बताया गया है। रिया उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब मुंबई में CJP प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस की एक गाड़ी में कुछ प्रदर्शनकारियों को ले जाते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने वहां पहुंचकर पुलिस से सवाल किए और वाहन को रोकने की कोशिश की।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया दादर के कोहिनूर स्क्वायर से शिवाजी पार्क की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन पर पड़ी। रिया का कहना था कि उन्हें लगा कि प्रदर्शनकारियों को बिना वजह वहां से हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया था कि प्रदर्शनकारियों के नारे सुनकर वह उनकी तरफ चली गईं। रिया के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया था कि कुछ दूरी तय करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन वह इस बात से संतुष्ट नहीं हुईं।

अब वायरल पोस्ट पर हो रही चर्चा

रिया का साइबर क्राइम वाला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने टीवी इंटरव्यू की क्लिप भी शेयर की जा रही है। वायरल पोस्ट में दोनों वीडियो को जोड़कर यह सवाल उठाया गया है कि अलग-अलग मामलों में कानून और कार्रवाई को लेकर रिया का रुख क्या है। हालांकि, वायरल पोस्ट में लगाए गए सवाल सोशल मीडिया यूजर की राय हैं। रिया की ओर से इन दोनों वीडियो को लेकर कोई स्पष्टीकरण अबतक सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर शुरू होगा CJP का बड़ा आंदोलन? अभिजीत दिपके ने दिया 'जंतर-मंतर सीजन-2' का इशारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+