Maharashtra Chunav: राज ठाकरे महायुति के साथ या अकेले दम पर लड़ेगे चुनाव, MNS प्रमुख ने किया खुलासा
Maharashtra election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का सीधा मुकाबला विपक्षी महाविकास अघाड़ी से होगा।
वहीं शुक्रवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने साफ दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगे उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अकेले दम पर स्वतंत्र चुनाव लड़ेगी।

बता दें लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भाजपा प्रतितिधित्व वाले एनडीए गठबंधन का समर्थन किया था और राज ठाकरे ने बिना शर्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया और महायुति के नेताओं के लिए प्रचार भी किया।
राज ठाकरे ने अटकलों पर लगाया विराम
इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी लेकिन राज ठाकरे ने अगल स्वंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
MNS कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
राज ठाकरे ने बुधवार (16 अक्टूबर) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की और अन्य पार्टियों की तुलना में मनसे के अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता पर भरोसा जताया। राज ठाकरे ने कहा "हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद मनसे सरकार में होगी। मनसे सभी राजनीतिक पार्टियों में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"
ये भी पढ़ें- Maharashtra election: MVA में सीटों का नहीं हुआ बंटवारा! उधर कांग्रेस ने तय कर लिए 62 उम्मीदवारों के नाम
2006 में अस्तित्व में ऐसे आई राज ठाकरे की MNS
गौरतलब है कि अविभाजित शिवसेना से अलग होकर 2006 में राज ठाकरे ने मनसे की स्थापना की। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। बाद के वर्षों में एक कट्टर आलोचक बनने के बावजूद, ठाकरे ने एक बार फिर बाद के लोकसभा चुनावों में मोदी का समर्थन किया।
2019 के चुनाव में MNS को कितनी मिली थीं सीटें
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 288 सीटों में से 100 पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद, मनसे सिर्फ़ एक सीट हासिल करने में सफल रही, जो 2014 के चुनावों में उनके प्रदर्शन को दर्शाता है। इस नतीजे ने राज्य के राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण पैर जमाने में ठाकरे की पार्टी के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया।












Click it and Unblock the Notifications