Maharashtra election: MVA में सीटों का नहीं हुआ बंटवारा! उधर कांग्रेस ने तय कर लिए 62 उम्मीदवारों के नाम
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला महायुति गठबंधन और महाविकास अघाड़ी के बीच होना तय है। हालांकि अभी दोनों ही गबंधनों में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर फाइलन बात नहीं पाई है। वहीं इस सबके बीच बुधवार की रात दिल्ली में महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
नाना पटोले ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों का नाम फाइलन कर दिया है और 20 अक्टूबर को हमारी सीईसी बैठक होगी जिसके बाद इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया नांदेड़ सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए, हमने सिर्फ एक नाम सुझाया है। ये नात वसंतराव चव्हाण के बेटे रवीन्द्र चव्हाण है।
महाराष्ट्र कांग्रेस शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। फिर भी, महाविकास अघाड़ी गठबंधन के इन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है।
बता दें चुनाव आयोग द्वारा 20 नवंबर को मतदान की तिथि और 23 नवंबर को मतगणना की तिथि की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इससे राज्य में एक उच्च-दांव राजनीतिक मुकाबले के लिए मंच तैयार हो गया है, तथा पार्टियां चुनावी मुकाबले के लिए कमर कस रही हैं।
#WATCH | Delhi: On #MaharashtraElection2024, Maharashtra Congress chief Nana Patole says, "62 seats have been cleared. We will have a CEC meeting on 20th October. For Nanded Parliamentary by-election, we have suggested just one name -- the son of Vasantrao Chavan." pic.twitter.com/UkDp09phXg
— ANI (@ANI) October 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications