Sonu Nigam: क्या MLA के बेटे से हुई थी मिस्टेक, धक्का-मुक्की को लेकर विधायक फटरपेकर ने मांगी माफी

सोनू निगम और उनकी टीम के साथ सेल्फी को लेकर हुई धक्का-मुक्की को चेंबूर विधायक प्रकाश फटरपेकर ने पूरी तरह से गलत बताया है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को इसके लिए गलत ठहराते हुए माफी मांगी है।

sonu nigam concert

Mumbai News: मुंबई में एक लाइव कॉन्सर्ट में गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) और उनकी टीम के साथ सेल्फी को लेकर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। इस विवाद का आरोप चेंबूर विधायक प्रकाश फटरपेकर (MLA Prakash Phaterpekar) के बेटे स्वप्निल प्रकाश फटरपेकर पर लगाया गया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएलए ने कहा कि, यह मामूली धक्का-मुक्की थी, लेकिन जो भी हुआ गलत हुआ. इस घटना में सोनू निगम के एक सहयोगी जख्मी हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेटे की धक्का-मुक्की पर विधायक पिता ने मांगी माफी
इस घटना को लेकर टाइम्स नाउ से बात करते हुए प्रकाश फटरपेकर ने कहा कि, 'उसने (स्वप्निल प्रकाश फटरपेकर) उन पर हमला नहीं किया, जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि यह गलती से हुआ था। उसने जानबूझकर उन्हें धक्का नहीं दिया। मंच से निकलते समय वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। जो हुआ वह गलत था।' एक लड़का होने के बावजूद, वह बहुत विनम्र है...लेकिन फिर भी मैं गलती मानते हुए माफी मांगता हूं।'

सोनू निगम ने लगाए धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप
दरअसल, पुलिस को दिए अपने बयान में सोनू निगम ने आरोप लगाया था कि, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल प्रकाश फटरपेकर ने उन्हें मंच से नीचे धकेल दिया, उनके सहयोगियों हरिप्रकाश और रब्बानी खान को मारा और उन्हें सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि गायक सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 341 (गलत संयम), और 337 (दूसरों की जान को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया लाइव कॉन्सर्ट के बाद हुई घटना
डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने पत्रकारों को बताया कि, 'लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने सेल्फी के लिए उन्हें पकड़ लिया। आपत्ति के बाद भी उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि, आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है।

ये भी पढ़ें- कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की, विधायक के बेटे का नाम आया सामने

Recommended Video

    Mumbai: कॉन्सर्ट के दौरान Sonu Nigam के साथ धक्का-मुक्की, महिला मैनेजर से बदतमीजी | वनइंडिया हिंदी

    घटना को प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया मामूली कहासुनी
    गायक सोनू निगम की टीम के सदस्य रब्बानी और बॉडीगार्ड उस समय हाथापाई में घायल हो गए, जब कुछ लोग मंच पर सेल्फी लेने के लिए उनके पास पहुंचे। यह घटना उस समय हुई जब सोनू सोमवार शाम चेंबूर में एक संगीत समारोह में शामिल हुए। इस घटना के संबंध में शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि स्थानीय विधायक के बेटे ने सेल्फी के लिए सोनू निगम के प्रदर्शन के बाद उनके पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सोनू निगम के बॉडी गार्ड ने उनकी पहचान न जानते हुए उन्हें रोक दिया। बाद में अंगरक्षक और विधायक के बेटे के बीच मामूली कहासुनी हो गई जिससे एक-दो लोग मंच से गिर गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+