'मेरे डरे हुए बच्चे ने पैंट में ही शौच कर दिया', मीरा रोड बकरा विवाद में मुस्लिम परिवार की दर्द भरी कहानी

Mira Road Goat Row: मुंबई के मीरा रोड बकरा विवाद मामले में अब मुस्लिम परिवार ने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई है। वहीं दूसरी ओर बकरा विवाद मामले में एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

हंगामा शुरू होने पर महिला यास्मीन खान को फोन पर 'मॉब लिंचिंग' शब्द का भी जिक्र करते हुए सुना जा सकता है। मुस्लिम दंपति ने आरोप लगाया कि उनकी मॉब लिचिंग हो सकती थी, वहां ढाई हजार लोग थे। उनको मारा भी जा सकता था।

Mira Road Goat Row

परिवार ने बताया क्या थे हालात

यास्मीन खान कहती हैं, ''कोई मेरे पति का गला पकड़ रहा था। तो कोई कुछ कह रहा था। वहां ढाई हजार लोगों की भीड़ थी। हम सब बहुत डर गए थे।''

यास्मीन ने बाद में न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''समूह में से किसी ने मेरे पति का गला पकड़ लिया था। जैसे-जैसे स्थिति गंभीर होती गई, मेरा चार साल का बच्चा इतना भयभीत हो गया कि उसने "पैंट में ही शौच" कर दिया था। वह डर से कांप रहा था।"

यास्मीन ने आगे कहा, ''ज्यादातर त्योहारों पर रात 11 बजे तक डीजे बजता है लेकिन हमने कभी आपत्ति नहीं जताई। जिन लोगों के घर हम गणपति, नवरात्र और दिवाली पर मिठाई लेकर जाते थे, वे भी उसी भीड़ का हिस्सा थे। हमें बहुत दुख हुआ। वे हमें पीट-पीट कर मार सकते थे।''

मोहसिन खान ने बताया कि एक शख्स ने आकर उनसे बहस की। मोहसिन खान ने कहा, ''मैंने उससे पूछा कि तुम कौन हो? मैंने उसे पहले कभी सोसायटी में भी नहीं देखा था। मैंने उससे कहा कि मुझे यह नियम दिखाओ कि सोसाइटी में बकरा नहीं लाया जा सकता है। लेकिन वो लोग काफी गुस्से में थे।''

सामने आए नए वीडियो में मॉब लिंचिंग का जिक्र

वीडियो शूट करने वाले लोगों ने कैमरे पर दिखाया कि कैसे महिला झूठ फैला रही है। जबकि विरोध करने वाला समूह सोसायटी में बकरा लाने पर आपत्ति जताते हुए परिवार की कार के पास खड़ा था।

वीडियो में दिखाई दे रहे हैं पीली टी-शर्ट पहने हुए शख्स यास्मीन खान के पति मोहसिन खान हैं। वायरल वीडियो में लोगों ने यास्मीन के पति मोहसिन पर उंगली उठाते हुए कहा, ''देखिए, वे कैसे झूठ फैलाते हैं।''

वीडियो में मौजूद लोगों ने कहा, ''आप इसे मॉब लिंचिंग क्यों कह रहे हैं? हमारे पास सभी तस्वीरें हैं और वीडियो भी है।'' हंगामे के दौरान मोहसिन खान पूछते दिख रहे हैं, ''क्या आप पुलिस हैं...? कोई उनकी गाड़ी नहीं रोक सकता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+