Mira Bhayandar Metro Update: मुंबईकरों को मिलने वाली है बड़ी सौगात, बिजी रूट पर इसी महीने शुरू होगी मेट्रो

Mira Bhayandar Metro Update: मुंबई में तेजी से विकसित हो रहे मेट्रो नेटवर्क के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 9 को मीरा-भायंदर क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है। यह नई मेट्रो लाइन दहिसर ईस्ट से शुरू होकर काशीगांव (मीरा रोड) तक जाएगी, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मेट्रो लाइन के प्रमुख स्टेशनों में पांडुरंग वाड़ी, काशीमीरा और काशीगांव शामिल हैं।

वर्तमान में दहिसर से मीरा रोड तक का सफर सड़क मार्ग से पीक आवर्स में 45 से 60 मिनट तक का समय लेता है, लेकिन मेट्रो शुरू होने के बाद यही दूरी महज 10-12 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

Mira Bhayandar Metro Update

Mira Bhayandar Metro Update: उपनगरीय इलाकों की बेहतर कनेक्टिविटी

- कनेक्टिविटी के लिहाज से यह लाइन बेहद महत्वपूर्ण है। मुंबई मेट्रो लाइन 7 और मुंबई मेट्रो लाइन 2A से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

- इससे यात्री बिना स्टेशन से बाहर निकले अंधेरी, बोरीवली जैसे प्रमुख इलाकों तक पहुंच सकेंगे। इससे शहर के पश्चिमी उपनगरों में यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

Mira Bhayandar Metro: 95 फीसदी काम पूरा

मार्च 2026 तक की स्थिति के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का सिविल कार्य लगभग 95% पूरा हो चुका है। पिलर और गर्डर लगाने का काम लगभग खत्म हो गया है। ट्रैक बिछाने और अन्य सिस्टम इंस्टालेशन का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) अब इसका अंतिम निरीक्षण करेगी, जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, इस परियोजना से जुड़ा एक अहम मुद्दा डोंगरी (उत्तन) में प्रस्तावित कारशेड को लेकर है, जिस पर अभी भी स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है। फिलहाल, इस लाइन का संचालन लाइन 7 के चरकोप डिपो से किया जा सकता है।

Metro Route 9 को भविष्य में दिया जाएगा विस्तार

भविष्य में इस लाइन को भायंदर वेस्ट और नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक विस्तार देने की योजना है, जिससे पूरे मीरा-भायंदर क्षेत्र को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। यह परियोजना मुंबई के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने की ओर एक बड़ा कदम साबित होगी। मुंबई के उपनगरीय इलाकों से अब शहर के मुख्य हिस्से तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी आसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+