MHT CET 2021: बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द की सीईटी परीक्षा, कोरोना के चलते लिया फैसला
MHT CET 2021: बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द की सीईटी परीक्षा, कोरोना के चलते लिया फैसला
मुंबई, 10 अगस्त। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीईटी की परीक्षा को रद्द कर दिया। महाराष्ट्र में 11वीं में दाखिले के लिए य प्रवश परीक्षा ली जाती है, लकिन कोर्ट ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CET) को रद्द करने का फैसला किया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने का निर्देश दिया और कहा है कि अगर कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षा होती है तो छात्रों को कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़गा और उनकी जान को खतरा है। वहीं परीक्षा का आयोजन किए जाने से राज्य में कोरोना की स्थिति बिगड़ने का भी खतरा मंडरा सकता है। ऐसे में कोर्ट ने महराष्ट्र सरकार के फैसले को खारिज करते हुए इसे रद्द करने का फैसला किया है।
वहीं कोर्ट ने कहा है कि छात्रों का नामांकरण 10वीं के मार्क्स और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर होगा। कोर्ट ने 6 हफ्ते के भीतर इस पूरा कर 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार द्वारा 28 मई को जारी अधिसूचना को रद्द कर दिया। आपको बता दें कि सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि 10वीं पास सभी विद्यार्थियों के लिए सीईटी का आयोजन किया जाएगा, जिसके आधार पर ही उन्हें 11वीं में दाखिला मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications