Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका, सुशांत सिंह के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस का कोरोना से निधन

मुंबई, मई 5: कोरोना की दूसरी लहर बहुत ज्यादा घातक होती जा रही है। रोजाना कोई ना कोई चर्चित चर्चित हस्ती कोरोना की जद में आकर दुनिया को अलविद कह दे रहे हैं। इसी बीच अब एक और दुखद खबर सामने आई हैं। मराठी अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का मंगलवार को कोरोना में निधन हो गया। मराठी स‍िनेमा का बड़ा नाम अभिनेत्री अभिलाषा पिछले कुछ समय से से आईसीयू में भर्ती थीं।

शूटिंग के लिए बनारस गईं थीं अभिनेत्री

शूटिंग के लिए बनारस गईं थीं अभिनेत्री

जानकारी के मुताबिक वो एक प्रोजेक्ट के तहत शूटिंग के लिए बनारस गई थीं, लेकिन कोरोना के लक्षण दिखने के बाद कुछ दिनों पहले ही मुंबई लौट आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया तो वो पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उनको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया था।

'छ‍िछोरे' सहित कई हिंदी फिल्‍मों में आईं नजर

'छ‍िछोरे' सहित कई हिंदी फिल्‍मों में आईं नजर

मराठी एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल 'छ‍िछोरे' समेत कई बॉलीवुड फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं मराठी फिल्म ते अठ द‍िवस (2015), पिप्सी (2018), बायको देता का बायको (2020), परवास (2020) और तुझा माझा अरेंज मैरेज (2021) के साथ-साथ कई टीवी सीरियल में अभिनय किया है। इसेक अलावा बॉलीवुड की बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017), गुड न्यूज (2019), मालामाल (2019) और छीछोरे (2019) का भी हिस्सा रही हैं।

'बायको देता का बायको', 'परवास' और 'तुझा माझा अरेंज मैरेज' जैसी कई मराठी फिल्‍मों में काम किया।

मराठी मनोरंजन जगत में फैली शोक की लहर

मराठी मनोरंजन जगत में फैली शोक की लहर

मराठी एक्ट्रेस के असामयिक निधन से इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है।उनके जाने की खबर से मराठी मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके कई को-स्टार्स ने उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उनके प्रवास के सह-कलाकार और निर्देशक, शशांक उदापुरकर और अभिनेत्री पल्लवी अजय ने सेट पर पाटिल के उत्साह और काम के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+