मराठा आरक्षण: राज्यपाल से मिले NCP शरद पवार गुट के नेता, कहा- जल्द समाधान जरूरी
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर राजनीति जारी है। जिसके तहत रविवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। साथ ही उनको राज्य की स्थिति से अवगत करवाया। हालांकि बीजेपी ने एनसीपी पर बिना वजह राजनीति करने का आरोप लगाया है।
मामले में एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) जितेंद्र अवहाद ने कहा कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र की स्थिति से अवगत कराया। हमने उनसे कहा कि राज्य सरकार को मराठा आरक्षण पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, तो फिर महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के सवाल उठ सकते हैं। हमने ये भी कहा कि उन्हें इस बारे में केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए क्योंकि बीच का रास्ता निकालना जरूरी है।

वहीं एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) जयंत पाटिल ने कहा कि राज्यपाल को महाराष्ट्र की स्थिति से अवगत कराकर हमने कहा कि जल्द ही निर्णय लिया जाना चाहिए। चिंता की बात यह है कि निर्णय नहीं लिया जा रहा है। मनोज जारांगे पाटिल का स्वास्थ्य चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसलिए राज्य सरकार को तुरंत निर्णय लेना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने कही ये बात
वहीं मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मनोज जारांगे की सेहत का ख्याल रखा जा रहा। डॉक्टरों की एक टीम वहां मौजूद है। उनका जीवन महत्वपूर्ण है, जो लोग उनके साथ हैं उन्हें भी उनका ख्याल रखने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री खुद इन सभी मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि जो भी सही निर्णय हो वो लिया जाए। मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री पर भरोसा करना चाहिए।
हिंसक हुआ मराठा आंदोलन
वहीं दूसरी ओर राज्य में मराठा आरक्षण की मांग तेज हो गई है। जिसके तहत बीड में हिंसक प्रदर्शन हुए। जिस वजह से वहां पर बस सेवा रोकनी पड़ी। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications