मराठा आरक्षण: 'सरकार या विपक्ष हर किसी को इस बारे में सोचना चाहिए', सर्वदलीय बैठक से पहले बोले देवेंद्र फडणवीस
Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
बैठक से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी भी समुदाय से जुड़ा सवाल राजनीति से परे है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार हो या विपक्ष, हर किसी को इस बारे में सोचना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि समुदाय की बेहतरी के लिए आम सहमति बनाई जानी चाहिए। आज की बैठक का प्रयास व्यापक सहमति पर पहुंचना होगा। चाहे मराठा हो या कोई अन्य समुदाय, खासकर मनोज जारांगे पाटिल की भूख हड़ताल के बाद, जो भी मुद्दे और मांग है। राज्य समुदायों के लाभ के लिए निर्णय लेने का प्रयास करेगा।
वहीं, इससे पहले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल से बात की थी। उन्हें चर्चा के लिए बुलाया था। राज्यसभा सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सीएम से अनुरोध किया था।
मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने मनोज जारांगे को आश्वासन दिया था कि जालना घटना में पूरा न्याय किया जाएगा। मनोज जारांगे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि सरकार ने हमें बातचीत के लिए मुंबई बुलाया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुंबई जाने की जरूत है। हमें जो कहना था बता दिया है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को 2 दिनों के भीतर महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की घोषणा करनी होगी।
वहीं, दूसरी तरफ मराठा आरक्षण की मांग के दौरान हिंसक झड़प को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। घटना की जांच टास्क फोर्स करेगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने टास्क फोर्स को मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है। टास्क फोर्स अब सच सामने लाएगी।
यह भी पढ़ें- Maratha Agitation: मराठा बनाम ओबीसी टकराहट की आहट से घबराहट












Click it and Unblock the Notifications