'स्वास्थ्य क्षेत्र में महाराष्ट्र को मिलेगी हर संभव मदद', देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बोले मनसुख मंडाविया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात कही।

महाराष्ट्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक करने के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना और ज्योतिबा फुले आरोग्य योजना को एक साथ बढ़ावा देने की बात कही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना और ज्योतिबा फुले आरोग्य योजना को एक साथ बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही इसे राज्य में लागू करके आयुष्मान भारत योजना और ज्योतिबा फुले आरोग्य का संयुक्त कार्ड बनाया जाएगा। इस योजना से राज्य के 12 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Mansukh Mandaviya

बता दें कि महाराष्ट्र में आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के नागरिक अपना निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।

वहीं, आयुष्मान योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 5 लाख तक का कैशलेस इलाज करवाया जाएगा। वहीं, इन दोनों योजनाओं को मिलाकर एक संयुक्त कार्ड बनाया जाएगा। जिससे 12 करोड़ लोग लाभांवित होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि लाभार्थी को जिस टाइप के ट्रीटमेंट की आवश्यकता है वो सारी ट्रीटमेंट की जाएगी। जिससे महाराष्ट्र का कोई गरीब इलाज से वंचित न हो जाए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में और अधिक जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जिससे गरीब लोगों को सस्ते दामों में दवाई उपलब्ध हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+